धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 6 दिनों में 929 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है और 1000 करोड़ क्लब के करीब है। एक तरफ जहां इसने पठान, गदर 2, दंगल, बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तो दूसरी ओर जवान, छावा जैसी कई फिल्मों के रिकॉर्ड खतरे में हैं।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और उसके बाद से लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू हो गए थे। तब से यह फिल्म अपने कंटेंट और कमाई दोनों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि अब यह 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
Record Breaker: कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। नेट कलेक्शन के मामले में यह बॉलीवुड की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। छठे दिन तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन (592.10 करोड़) था। इसके साथ ही इसने रणबीर कपूर की एनिमल (554 करोड़), शाहरुख की पठान (543 करोड़), सनी देओल की गदर 2 (525 करोड़), आमिर खान की दंगल (387 करोड़) और बॉर्डर 2 (363 करोड़) के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
‘धुरंधर 2’ के सामने खतरे में इन फिल्मों का रिकॉर्ड
नेट कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 से आगे अब सिर्फ 4 बॉलीवुड फिल्में ही बची हैं। इनमें विक्की कौशल की छावा (615 करोड़), स्त्री 2 (627 करोड़), जवान (640 करोड़) और धुरंधर (894 करोड़) ही बची हैं।
धुरंधर 2 : डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- भारत नेट कलेक्शन: 592.10 करोड़ रुपये
- भारत ग्रॉस कलेक्शन: 698.67 करोड़ रुपये
- ओवरसीज कलेक्शन: 231.57 करोड़ रुपये
- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 929 करोड़ रुपये
विदेशी बाजार में भी 'धुरंधर 2' का दबदबा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में लगभग 16.49 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरे वीकेंड तक 20 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी। यह अपनी पिछली फिल्म Dhurandhar (20.65 मिलियन डॉलर) के कलेक्शन को भी चुनौती देती नजर आ रही है।


