इंटीमेट सीन में 2 हीरोइन का किया बुरा हाल! हीरो के कांड पर मचा था बवाल
गुजरे जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं हैं। 27 अप्रैल 2017 को ब्लैडर कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गए विनोद खन्ना तब खूब चर्चा में रहे थे, जब 2 टॉप एक्ट्रेसेस के साथ इंटीमेट सीन शूट करते हुए वे बेकाबू हो गए थे। पढ़ें पूरा किस्सा…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पहला किस्सा माधुरी दीक्षित के साथ का है, जो उनसे उम्र में लगभग 21 साल छोटी थीं। यह तबकी बात है, जब विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित फिल्म 'दयावान' के लिए गाना 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' शूट कर रहे थे।
विनोद कन्ना के खास दोस्त फिरोज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' गाने में एक Kiss सीन था। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि इस सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना इस कदर बेकाबू हुए कि वे 5 मिनट तक माधुरी को Kiss करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस का होंठ तक काट लिया था।
बताया जाता है कि माधुरी इस हादसे से बुरी तरह घबरा गईं। उनके होंठ से खून बह रहा था और वे बस रोए जा रही थीं। बाद में विनोद खन्ना ने अपनी हरकत के लिए उनसे माफ़ी भी मांगी।
जब 'दयावान' रिलीज हुई तो विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के Kiss सीन पर विवाद खड़ा हो गया। डायरेक्टर फिरोज खान को नोटिस भेजा गया। माधुरी खुद भी चाहती थीं कि विवादित Kiss सीन फिल्म से हटा दिया जाए। लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिरोज खान ने 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया, ताकि वे उस सीन को फिल्म में रख सकें।
माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि Kiss सीन उनकी मर्जी के खिलाफ शूट किया गया था। उन्हें पहले से इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा था कि आज भी वे पर्दे पर उस मोमेंट को देखकर सिहर जाती हैं।
विनोद खन्ना के बेकाबू होने का दूसरा किस्सा डिम्पल कपाड़िया के साथ का है। फिल्म के नाम की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि इसके एक इंटीमेट सीन के दौरान विनोद खन्ना कंट्रोल खो बैठे थे।
विनोद खन्ना ने बाद में एक बातचीत में यह माना था कि महिलाओं के मामले में वे कोई संत नहीं हैं। उन्होंने कहा था, "मैं बैचलर था और मैं जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं को संत नहीं हूं। मुझे S*x की उतनी ही जरूरत है, जितनी किसी और कोई होती है। बिना महिलाओं के हम यहां नहीं होंगे। बिना S*x के हम यहां नहीं होंगे। तो किसी को भी महिलाओं के साथ मेरे होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।"