MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hrithik Roshan की वो 5 फ़िल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं!

Hrithik Roshan की वो 5 फ़िल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं!

ऋतिक रोशन साल 2000 से फिल्मों में बतौर लीड हीरो काम कर रहे हैं। 25 साल में उनकी 25 से ज्यादा फ़िल्में आ चुकी हैं और अगली फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। जानिए ऋतिक रोशन की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में, जो रिलीज ना हो सकीं…

Gagan Gurjar | Updated : May 21 2025, 02:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Social Media

1. दिल ने कहा (2000)

जिस साल ऋतिक ने डेब्यू किया, उसी साल डायरेक्टर तनुजा चंद्रा ने अपनी फिल्म 'दिल ने कहा' में उन्हें कास्ट किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय नर्स का रोल कर रही थीं और ऋतिक सैनिक के रोल में थे। लेकिन अनाउंसमेंट के बाद यह वॉर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

25
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2.डायरेक्टर राज कंवर की अनाम फिल्म

साल 2000 में डायरेक्टर राज कंवर की फिल्म में ऋतिक रोशन जैकी श्रॉफ और करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे। लेकिन करीना ने अचानक फिल्म छोड़ दी और मेकर्स को इसे बंद ही करना पड़ा।

Related Articles

वो साल जब ऋतिक रोशन की 3 मूवी रिलीज हुईं, सब फ्लॉप, 2 तो 10 CR के नीचें सिमटीं
वो साल जब ऋतिक रोशन की 3 मूवी रिलीज हुईं, सब फ्लॉप, 2 तो 10 CR के नीचें सिमटीं
ऋतिक रोशन V/S Jr NTR: नेट वर्थ में 2600 करोड़ का अंतर, हिट फ़िल्में देने में कौन किस पर भारी?
ऋतिक रोशन V/S Jr NTR: नेट वर्थ में 2600 करोड़ का अंतर, हिट फ़िल्में देने में कौन किस पर भारी?
35
Asianet Image
Image Credit : Social Media

3.डायरेक्टर अब्बास मस्तान की अनाम फिल्म

डायरेक्टर जोड़ी अब्बास मस्तान ऋतिक रोशन को लीड रोल में लेकर एक फिल्म बना रहे थे, जिसका ऐलान 2000 में हुआ था। हालांकि, फिल्म का नाम तय होता, उससे पहले ही यह बंद हो गई।

45
Asianet Image
Image Credit : Social Media

4.पानी (2016)

बताया जाता है कि डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी फिल्म 'पानी' में ऋतिक रोशन को कास्ट कर लिया था। लेकिन खुद ऋतिक ने यह फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' (2016) के लिए छोड़ दी और फिर यह बंद ही हो गई।

55
Asianet Image
Image Credit : Social Media

5.शुद्धि (2016)

2015 में निर्माता करन जौहर इस फिल्म को फ्लोर पर लाने वाले थे और 2016 में दिवाली के मौके पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। ऋतिक रोशन और करीना कपूर को फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन दोनों इससे बाहर हुए तो बार-बार स्टार कास्ट बदलती रही और फिर यह फिल्म बंद ही हो गई।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories