सार
Sunny Deol film Jaat Review: सनी देओल की 'जाट' रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी और रणदीप हुड्डा की एक्टिंग शानदार है। जानिए, क्या है फिल्म की कहानी और कैसी है स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस।
Sunny Deol film Jaat Review: 'गदर 2' के बाद अब सनी देओल फिल्म 'जाट' के जरिए एक बार फिर तहलका मचाने आ गए हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया था, तब से लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी है फिल्म की कहानी।
क्या है फिल्म 'जाट' की कहानी?
फिल्म की कहानी रणतुंगा (रणदीप हुड्डा) नाम के एक शख्स से शुरू होती है, जो श्रीलंका में रहता है। वो एक पूर्व LTTE मेंबर होता है। ऐसे में वो युद्ध के बाद के खंडहरों में छुपे सोने को पाता है। ऐसे में उसकी जिंदगी एक खतरनाक मोड़ पर आ जाती है। रणतुंगा, जो पहले एक सच्चा लड़ाका हुआ करता था, वो अब एक खूंखार अपराधी बन जाता है और भारत में अपना साम्राज्य फैलाता है, लेकिन उसका यह साम्राज्य खतरनाक रूप से एक ऐसे शख्स के लिए चुनौती बन जाता है, जो खुद को 'जाट' (सनी देओल) के रूप में पेश करता है। जाट अपना गुस्सा और ताकत को छुपाकर एक शांत इंसान के रूप में खुद को पेश करता है। ऐसे में जब जाट और रणतुंगा का आमना सामना होता है, तो कहानी में खूब ट्विस्ट आते हैं।
कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग?
फिल्म 'जाट' में सनी देओल मॉडर्न राम और रणदीप हुड्डा रावण के रोल में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई दिए हैं। वहीं सैयामी खेर फिल्म में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आई हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं फिल्म की बात करें, तो यह एक एक्शन, ड्रामा और इमोशन की गहराई से भरी हुई फिल्म है। अगर आप एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'जाट' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। हम इस फिल्म को 4 स्टार्स देते हैं।