वो 5 विवाद जिसने Sonu Nigam को बनाया कंट्रोवर्सी किंग ?
सोनू निगम ( Sonu Nigam ) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं ! बैंगलोर कॉन्सर्ट में उन्होंने भाषाई विवाद को पहलगाम से जोड़कर एक श्रोता को नसीहत देदी। इससे पहले वे अजान पर आपत्ति उठा चुके हैं। यहां हम सिंगर से जुड़े 5 विवादों के बारे में बता रहे हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Sonu Nigam Controversies : बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर सोनू निगम ने बैंगलोर कॉन्सर्ट में मौजूद एक श्रोता को डांटते हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा छेड़ दिया। दरअसल एक युवक ने उनसे कन्नड़ में गीत की फरमाइश कर दी थी। इसके बाद सिंगर आपे से बाहर हो गए।
बैंगलोर कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी
सोनू निगम ने कन्नड़ गाने की फरमाइश पर कहा, इसी वजह से पहलगाम में वो हमला हुआ था। उन्होंने पैंट उतरवाते समय बस धर्म पूछा था। जाति या भाषा नहीं। इस बयान के बाद उनके खिलाफ प्रो-कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने शिकायत दर्ज कराई थी।
टी-सीरीज पर लगाया नेपोटिज्म का आरोप
सोनू निगम ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सिंगिंग में भी नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सीधे टी-सीरीज के को-ऑनर भूषण कुमार पर हमला बोला था। इसके बाद दिव्या कुमार ने सिंगर को खरीखोटी सुनाई थी।
अजान सुनकर टूट जाती है नींद
सोनू निगम ने एक बार अजान को लेकर आपत्ति जताई थी। एक ट्वीट में उन्होंने तल्खी भरे अंदाज में कहा था कि इतनी सुबह तेज आवाज में की जा रही अजान अक्सर उनकी नींद खराब कर देती है। इसके बाद काफी दिनों तक ये मुद्दा राष्ट्रीय चैनलों पर छाया रहा था। सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्विटर ही छोड़ दिया था।
राधे मां को बताया काली का अवतार
सोनू निगम भक्ति आराधना में खूब विश्वास करते हैं। हालांकि एक बार उन्होंने कथित संत राधे मां का सपोर्ट करते हुए उन्हें काली मां का अवतार बता दिया था। इसके बाद तो इंटरनेट पर उनकी खूब भद्द पिटी थी।
फ्लाइट में शुरु कर दी सिंगिंग
जेट एयरवेज की फ्लाइट में सफर करते वक्त सोनू निगम ने पैंसेजर को गाना सुनाया था। उनके आसपास भीड़ जुट गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर आपत्ति जताई थी। उनका मानना था कि इससे फ्लाइट के पैंसजर्स को तकलीफ हुई । विवाद बढ़ने पर क्रू मेंबर्स को सस्पेंड कर दिया गया था।