कौन हैं पवनदीप राजन, Iindian Idol ही नहीं यह शो भी जीता
इंडियन आइडल 12 विजेता पवनदीप राजन एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके चाहने वाले उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पवनदीप संगीत जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Pawandeep Rajan Indian Idol 12 Winner Biography : इंडियन आइडल 12 विनर पवनदीप राजन रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं, उनका इलाज चल रहा है। फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। पवन दीप बेहद वर्सेटाइल सिंगर हैं, वे रोमांटिक मेलोडी सॉन्ग में जान फूंक देते हैं। वहीं पहाड़ी गानों में वे जब स्वर लगाते हैं तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
उत्तराखंड के चंपावत में जन्म पवनदीप मल्टी टेलेंटेड हैं। वे गायन के साथ गिटार, तबला, पियानो, ढोलक, ड्रम, कीबोर्ड और कई वाद्य यंत्र ( इंस्ट्रमेंट) भी बजा लेते हैं। भारत में ही नहीं विदेशों में भी पवनदीप के बड़ी संख्या में चाहने वाले हैं। यही वजह है कि वे अब ज्यादातर म्यूजिकल टूर में अहम हिस्सा होते हैं।
विरासत में मिला संगीत
पवनदीप के पिता सुरेश राजन और बड़े पापा सतीश राजन भी संगीत से लगाव रखते हैं। इन्हीं दोनों से पवन ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली है। वैसे उनके दादा रति राजन फेमस लोकगायक थे।
एक नहीं दो रियलिटी शो के बने विनर
'इंडियन आइडल 12' के विनर रहे पवन दीप राजन इस रियलिटी शो से पहले साल 2015 में 'द वॉयस' के भी विनर रह चुके हैं।
पवन दीप विदेशों में रहने वाले इंडियन के फेवरेट हैं। ज्यादातर म्यूजिकल टूर में पवन दीप हिस्सा होते हैं। उन्हें सुनने के लिए शो हाउसफुल रहता है।
अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक वे अब तक 13 देशों में अपना परफॉरमेंस दे चुके हैं। इसके अलावा वे भारत के 14 स्टेट में हजारों शो भी कर चुके हैं।
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी इंडियन आइडल 12 कूब फेमस हुई थी। दोनों के अफेयर के चर्चे थे। हालांकि उन्होंने इसे कभी कंफर्म नहीं किया ।
पवनदीप राजन रोड एक्सीडेंट में घायल हुए हैं। फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।