Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 200 करोड़ की 'सिंघम अगेन' में स्टार्स की भरमार, अजय देवगन के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

200 करोड़ की 'सिंघम अगेन' में स्टार्स की भरमार, अजय देवगन के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

एंटरटेनमेंट डेस्क. रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट रिलीज हो गया है। शेट्टी ने लगभग 200 करोड़ रुपए में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार की तुलना जख्मी शेर से की है। उन्होंने कैप्शन में इस बात का जिक्र किया है।

Gagan Gurjar | Published : Nov 21 2023, 01:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : Instagram

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सभी का पसंदीदा कॉप बाजीराव सिंघम लौट आया है।"

29
Asianet Image
Image Credit : Instagram

अजय देवगन ने भी फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह ख़तरा है, वह ताकत है। सिंघम फिर से दहाड़ेगा।"

39
Asianet Image
Image Credit : Instagram

फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक देखकर उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं। मसलन, एक फैन का कमेंट है, "सिंघम 3 के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, " मेगा ब्लॉकबस्टर होगी 'सिंघम अगेन' मूवी। मेगा स्टार अजय देवगन सर और रोहित शेट्टी।"

49
Asianet Image
Image Credit : Instagram

इससे पहले फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने रिलीज किया था। वे फिल्म में सिंघम की पत्नी बनी हैं। रोहित शेट्टी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "मिलिए सिंघम की ताकत अवनि बाजीराव सिंघम से। हमने पहली बार 2007 में साथ काम किया। अब तक तीन ब्लॉकबस्टर 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'सिंघम रिटर्न्स' दे चुके हैं। अब हम चौथे प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन पर। 16 साल का साथ। कुछ नहीं बदला। बेबो अब भी वैसी ही हैं। सिम्पल, स्वीट और हार्ड वर्किंग।"

59
Asianet Image
Image Credit : Instagram

फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जो वीर सूर्यवंशी के रोल में स्पेशल कैमियो कर रहे हैं। फर्स्ट लुक में अक्षय हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते दिखे थे।

69
Asianet Image
Image Credit : Instagram

रणवीर सिंह इस फिल्म में सिम्बा के रोल में कैमियो देंगे। उनका फर्स्ट लुक भी रोहित शेट्टी कुछ दिन पहले रिलीज कर चुके हैं।

79
Asianet Image
Image Credit : Instagram

'सिंघम' फ्रेंचाइजी में टाइगर श्रॉफ की नई एंट्री हुई है। वे इस फिल्म में ACP सत्या के रोल में नजर आएंगे और रोहित शेट्टी उनका फर्स्ट लुक भी फैन्स के सामने पेश कर चुके हैं।

89
Asianet Image
Image Credit : Instagram

दीपिका पादुकोण की भी 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में न्यू एंट्री है। वे इस फिल्म में लेडी सिंघम शक्ति शेट्टी के रोल में नजर आएंगी। शारदेय नवरात्र में दीपिका का फर्स्ट लुक रोहित शेट्टी ने शेयर किया था।

99
Asianet Image
Image Credit : Instagram

'सिंघम अगेन' 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के बाद रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है, जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें…

इन 5 तमिल फिल्मों का सबको बेसब्री से इंतज़ार, चौंका देगा नं. 1 का नाम

वह एक्ट्रेस, जिसने डेब्यू करते ही दी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रोहित शेट्टी
अजय देवगन
 
Recommended Stories
Top Stories