MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • क्यों छोड़ दी 'लाश' बन हंसाने वाले इस हीरो ने एक्टिंग, 14 साल से आखिर कहां गायब

क्यों छोड़ दी 'लाश' बन हंसाने वाले इस हीरो ने एक्टिंग, 14 साल से आखिर कहां गायब

Satish Shah Birthday: एक्टर-कॉमेडियन सतीश शाह 74 साल के हो गए हैं। सतीश का जन्म 1955 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कई यागदार रोल प्ले किए। हालांकि, पिछले 14 साल से वे एक्टिंग से दूर हैं।

Rakhee Jhawar | Published : Jun 25 2025, 12:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : instagram

सतीश शाह मांडवी के कच्छी गुजराती हैं। उन्होंने जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की और फिर फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में शामिल हो गए। उन्होंने फिल्म अजीब दास्तां (1978) से डेब्यू किया। वे कई सी-ग्रेड फिल्मों में भी नजर आए। शुरुआत दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई।

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

1983 में आई फिल्म जाने भी दो यारों में सतीश शाह ने एक लाश का रोल प्ले किया। पूरी फिल्म में वे लाश बने नजर आए। जब-जब भी वे स्क्रीन पर दिखे, देखनें वाले हंस-हंसकर लोटपोट हो गए हैं। पूरी फिल्म में वे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थे। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

Related Articles

Sitaare Zameen Par बनी जेनेलिया डिसूजा की सबसे कमाऊ मूवी, जानें TOP 8 का हाल
Sitaare Zameen Par बनी जेनेलिया डिसूजा की सबसे कमाऊ मूवी, जानें TOP 8 का हाल
किस उम्र और फिल्म से किया था करिश्मा कपूर ने डेब्यू, कौन था पहला हीरो?
किस उम्र और फिल्म से किया था करिश्मा कपूर ने डेब्यू, कौन था पहला हीरो?
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया। वे 1984 में टीवी के कॉमेडी शो ये जो है जिंदगी में नजर आए। इस सीरियल में उन्होंने कई किरदार निभाए और घर-घर में में फेसम हो गए। इसके अलावा वे साराभाई वर्सेस साराभाई, नहले पे दहला, फिल्मी चक्कर जैसे सीरियल में भी दिखे।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

सतीश शाह ने अपने करियर में करीब 250 फिल्मों में काम किया। वे मैं बलवान, जान हथेली पर, मालामाल, घर घर की कहानी, भगवान दादा, खोज, थानेदार, नरसिम्हा, बाजी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जुड़वा आदि फिल्मों में काम किया।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

सतीश शाह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। एक्टिंग छोड़ने की वजह उनकी ही एक फिल्म है, जिसे देखने के बाद वे इतना परेशान हो गए थे।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

सतीश शाह आखिर बार 2014 में आई फिल्म हमशक्ल्स में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने खुद को देखा और तुरंत एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने एक इटंरव्यू में बताया था- 'हमशक्ल्स में मैंने जिस तरह का रोल किया, उससे मैं संतुष्ट नहीं था। फिल्म रिलीज के बाद जब खुद को स्क्रीन पर देखा तो अच्छा फील हुआ और उसी वक्त फैसला किया कि एक्टिंग छोड़ दूंगा'।

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

सतीश शाह एक्टिंग छोड़ने के बाद क्या कर रहे हैं और कहां है, जिसकी जानकारी नहीं है। वे कोरोना काल में जरूर लाइमलाइट में आए थे, जब उनकी पत्नी मधु शाह को कोरोना हुआ था।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories