- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसमें तीनों खान भाई दिखे, हॉलीवुड में बना जिसका रीमेक
Salman Khan की इकलौती फिल्म, जिसमें तीनों खान भाई दिखे, हॉलीवुड में बना जिसका रीमेक
सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुष्मिता स्टारर 'मैंने प्यार क्यों किया' के 20 साल पूरे। फिल्म से जुड़े अनसुने किस्से, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हॉलीवुड रीमेक और भी बहुत कुछ जानने के लिए यहां क्लिक करें।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

कब रिलीज हुई थी ‘मैंने प्यार क्यों किया’
सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' 15 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। डेविड धवन ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर यह सेमी हिट रही थी।
'मैंने प्यार क्यों किया' में तीनों खान भाइयों ने किया था काम
'मैंने प्यार क्यों किया' इकलौती ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें तीनों खान भाइयों सलमान, अरबाज़ और सोहेल खान ने साथ काम किया था। सलमान और सोहेल इसके मुख्य किरदारों में थे, जबकि अरबाज़ खान ने फिल्म में कैमियो किया था।
'मैंने प्यार क्यों किया' की बाकी स्टार कास्ट
'मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान, सोहेल और अरबाज़ के अलावा कैटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, राजपाल यादव और बीना काक की भी अहम् भूमिका थी।
बॉक्स ऑफिस पर कितनी थी 'मैंने प्यार क्यों किया'
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'मैंने प्यार क्यों किया' का निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इसने नेट 25.68 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 47.22 करोड़ रुपए रहा था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को सेमी हिट करार दिया गया था।
हॉलीवुड में बना था 'मैंने प्यार क्यों किया' का रीमेक?
बताया जाता है कि 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'जस्ट गो फॉर इट' 'मैंने प्यार क्यों किया' की रीमेक थी। हालांकि, असलियत यह है कि ये दोनों ही फ़िल्में 1969 में आई हॉलीवुड फिल्म 'कैक्टस फ्लावर' की कॉपी थीं।
बॉलीवुड में पहले भी बनी इस कहानी पर फिल्म
1969 में आई अमेरिकी फिल्म 'कैक्टस फ्लावर' पर बेस्ड 'मैंने प्यार क्यों किया' इकलौती हिंदी फिल्म नहीं है। इससे पहले 1995 में आई 'दिल का डॉक्टर' बनाई गई थी, जिसमें अनुपम खेर की मुख्य भूमिका थी। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी, बल्कि टीवी पर रिलीज की गई थी।
दो एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास है 'मैंने प्यार क्यों किया'
'मैंने प्यार क्यों किया' दो एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास थी। एक कैटरीना कैफ, जिनके करियर की यह पहली सक्सेसफुल और बड़ी फिल्म थी। दूसरी बीना काक, जिन्होंने राजनीति से बॉलीवुड में कदम रखा था और यह उनकी डेब्यू फिल्म थी।
पहले किसी और नाम से बनने वाली थी 'मैंने प्यार क्यों किया'
रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर डेविड धवन 'मैंने प्यार क्यों किया' को 'सॉरी मैं शादीशुदा हूं' के नाम से बनाना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदलने का फैसला लिया।