- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Saiyaara में अहान पांडे संग रोमांस कर रही हीरोइन कौन, जानिए नाम से उम्र तक सबकुछ
Saiyaara में अहान पांडे संग रोमांस कर रही हीरोइन कौन, जानिए नाम से उम्र तक सबकुछ
डायरेक्टर मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे यानी उनके भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे बतौर एक्टर डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में उनके साथ दिख रही हीरोइन कौन है?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

सैयारा की हीरोइन कौन है?
'सैयारा' में अहान पांडे के अपोजिट जो हेरोइन नज़र आ रही है, उनका नाम है अनीत पद्दा। अहान पांडे की तरह इस फिल्म से वे भी बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।
कितने साल की हैं 'सैयारा' की हीरोइन अनीत पद्दा?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार अनीत पद्दा 22 साल की हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 2002 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर काम करने की चाहत लिए वे मुंबई आईं। एडवरटाइजमेंट कमर्शियल्स के जरिए उनकी एक्टिंग जर्नी शुरू हुई।
काजोल के साथ फिल्म कर चुकी हैं अनीत पद्दा
अनीत पद्दा भले ही 'सैयारा' में पहली बार लीड हीरोइन के तौर पर काम कर रही हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें काजोल स्टारर 'सलाम वेंकी' में सपोर्टिंग रोल में देखा जा चुका है, जिसका निर्देशन रेवती ने किया था।
OTT पर भी काम कर चुकीं सैयारा गर्ल अनीत पद्दा
अनीत पद्दा ने एक्ट्रेस के तौर पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। वे अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' में प्रमुख किरदारों में देखा गया था। इस इंडियन इंग्लिश वेब सीरीज का निर्देशन सुधांशु सरिया, कोपल नैथानी और करण कपाड़िया ने किया था। नित्या मेनन इसकी क्रिएटर थीं। सीरीज 2024 में स्ट्रीम हुई थी।
इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं अनीत पद्दा
अनीत पद्दा इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां उनके 1.16 लाख फॉलोअर्स हैं। वे खुद 713 प्रोफाइल्स को फॉलो करती हैं, जिनमें अर्जुन कपूर, सारा अली खान और YRF जैसे हैंडल्स शामिल हैं। अनीत यहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फॉलोअर्स तक पहुंचाती रहती हैं।