- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ये 6 हीरो हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, आखिरी नाम देख हो जाएंगे हैरान
ये 6 हीरो हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, आखिरी नाम देख हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड के कई सितारों ने कास्टिंग काउच का सामना किया है। आयुष्मान खुराना से लेकर रणवीर सिंह तक, कई कलाकारों ने अपने बुरे अनुभवों को शेयर किया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया था कि एक बार एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहा था। यह सुनकर वो शॉक हो गए थे।
हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक बार उनके साथ एक शख्स ने उनसे घटिया हरकत करने की कोशिश की थी।
आफताब शिवदासानी
आफताब शिवदासानी ने खुलासा किया था कि जब वो म्यूजिक वीडियोज में काम करते थे तब एक शख्स उन्हें रात में फोन करता था और परेशान करता था।
अभिषेक कुमार
बिग बॉस 17 में नजर आए अभिषेक कुमार ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि एक बार एक गे शख्स ने उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की थी।
राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक पॉपुलर डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। राजीव ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उस समय उन्हें लग रहा था कि उनकी जगह पर कोई लड़की होती, तो कैसा महसूस करती।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब एक शख्स उन्हें काम देने के बहाने फेवर मांगता था। ऐसे में रणवीर ने उन्हें साफ मना कर दिया था।