Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana Star Cast Fees: रणबीर कपूर सबसे महंगे तो साई पल्लवी भी सस्ती नहीं, जानिए किसे कितने CR मिले

Ramayana Star Cast Fees: रणबीर कपूर सबसे महंगे तो साई पल्लवी भी सस्ती नहीं, जानिए किसे कितने CR मिले

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। नामित मल्होत्रा इस फिल्म के निर्माता हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे कलाकार इसमें अहम् रोल निभा रहे हैं।फिल्म के लिए एक्टर्स को फीस भर-भर कर मिली है। 

2 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 07 2025, 05:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Image Credit : Social Media

अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' का बजट कितना है?

रिपोर्ट्स की मानें तो ''रामायणम्' देश की सबसे महंगी फिल्म साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि दो पार्ट्स में बन रही इस फिल्म का कुल बजट 1600 करोड़ रुपए है। पहले पार्ट पर मेकर्स 900 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं तो वहीं दूसरा भाग 700 करोड़ रुपए में बनाया जाएगा। अब जानिए फिल्म के स्टार्स की फीस...

27
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' के लिए रणबीर कपूर की फीस कितनी?

रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायणम्' की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर सबसे महंगे एक्टर हैं। इस फिल्म के लिए उनकी फीस 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, यह मेहनताना फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए है। हर पार्ट के लिए उनकी फीस 75 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वे फिल्म में भगवान राम का रोल कर रहे हैं।

Related Articles

Ramayana की सीता साई पल्लवी की 8 खास बातें, 5 से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेनी चाहिए सीख
Ramayana की सीता साई पल्लवी की 8 खास बातें, 5 से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेनी चाहिए सीख
Ramayana: देश की 9 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, कोई 1600 करोड़ तो कोई 1000 करोड़ में बन रही
Ramayana: देश की 9 सबसे महंगी अपकमिंग फ़िल्में, कोई 1600 करोड़ तो कोई 1000 करोड़ में बन रही
37
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' के लिए यश की फीस कितनी?

कन्नड़ सुपरस्टार यश ''रामायणम्' में लंकापति रावण का रोल कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी फीस 50 करोड़ रुपए प्रति पार्ट है। यानी दोनों पार्ट्स को मिलाकर उनकी कुल फीस 100 करोड़ रुपए पहुंच रही है।

47
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' के लिए सनी देओल की फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल भी ''रामायणम्' के लिए भारी भरकम रकम ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कुल फीस लगभग 20 करोड़ रुपए होगी। वे फिल्म में हनुमान की भूमिका में दिखेंगे।

57
Image Credit : Social Media

साई पल्लवी 'रामायणम्' के लिए कितने करोड़ ले रहीं?

साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी 'रामायणम्' में माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के हर भाग के लिए उनकी फीस 6 करोड़ रुपए है। यानी दोनों पार्ट्स को मिलाकर उन्हें 12 करोड़ रुपए के आसपास का मेहनताना मिल रहा है।

67
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' के लिए रवि दुबे की फीस कितनी?

रवि दुबे 'रामायणम्' में लक्ष्मण की भूमिका में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि इस मेगा बजट फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 2-4 करोड़ रुपए है।

77
Image Credit : Social Media

'रामायणम्' की बाकी स्टार कास्ट की फीस

फिल्म में सूर्पणखा का रोल कर रहीं रकुल प्रीत सिंह की फीस 1-2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इंद्र की भूमिका में दिखने जा रहे कुणाल कपूर, दशरथ का रोल कर अरुण गोविल, कौशल्या का रोल कर रहीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी की भूमिका में दिखने जा रहीं लारा दत्ता और मंथरा का रोल करने जा रहीं शीबा चड्ढा समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस की जानकारी सभी सामने नहीं आई है।

Gagan Gurjar
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Tags:

रणबीर कपूर
साई पल्लवी
सनी देओल
यश
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved