MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayana ही नहीं, इन 7 महंगी फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर, इनमें 5 सीक्वल

Ramayana ही नहीं, इन 7 महंगी फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर, इनमें 5 सीक्वल

रणबीर कपूर की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'रामायण' की पहली झलक दर्शकों के सामने आ गई है। 3 जुलाई को मेकर्स ने 3.03 मिनट का टीजर शेयर किया। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। जानिए उनकी 7 अपकमिंग फिल्मों के बारे में...

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 04 2025, 01:47 PM IST | Updated : Jul 04 2025, 02:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Image Credit : Social Media

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी इसमें कैमियो कर रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म पर तकरीबन 200 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

25
Image Credit : Social Media

रामायण ( पार्ट 1 और पार्ट 2)

यह डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म है, जो दो पार्ट में बन रही है। दोनों फिल्मों का निर्माण लगभग 835 करोड़ रुपए के बजट में हो रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

835 करोड़ की रामायण में 6 खूबसूरत हीरोइन, जानिए कौन क्या किरदार निभा रही?
835 करोड़ की रामायण में 6 खूबसूरत हीरोइन, जानिए कौन क्या किरदार निभा रही?
Sunny Deol को हनुमान का रोल करने में लग रहा डर, 835 करोड़ की 'रामायण' पर क्या-क्या बोले?
Sunny Deol को हनुमान का रोल करने में लग रहा डर, 835 करोड़ की 'रामायण' पर क्या-क्या बोले?
35
Image Credit : Social Media

धूम 4

यश राज फिल्म के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी मोस्ट लव्ड फ्रेंचाइजीज में से एक 'धूम' का चौथा पार्ट ला रहे हैं। अयान मुखर्जी इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में जॉन अब्राहम, दूसरी फिल्म में ऋतिक रोशन और तीसरी फिल्म में आमिर खान के बाद चौथी फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल करने जा रहे हैं। 2027 में यह फिल्म रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए तक जा सकता है।

45
Image Credit : Social Media

ब्रह्मास्त्र (पार्ट 2 और पार्ट 3)

अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था। यह ट्रायोलॉजी है, जिसके दो पार्ट अभी आने बाकी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2026 और 2027 में ये दोनों पार्ट्स क्रमशः रिलीज होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पूरी ट्रायोलॉजी का बजट 650 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

55
Image Credit : Social Media

एनिमल पार्क

यह 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट की तरह ही संदीप रेड्डी वांगा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार इस फिल्म में भी नज़र आएंगे। पहले पार्ट का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे पार्ट का बजट 200 करोड़ को पार कर सकता है। यह फिल्म 2029 में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved