MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raid 2 Day 6: अजय देवगन की फिल्म ने अक्षय कुमार की Kesari 2 को पछाड़ा!

Raid 2 Day 6: अजय देवगन की फिल्म ने अक्षय कुमार की Kesari 2 को पछाड़ा!

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए सिर्फ 6 दिन में ही अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन कितना हुआ...

Gagan Gurjar | Published : May 07 2025, 08:22 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने छठे दिन यानी पहले मंगलवार को तकरीबन 6.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इसके साथ ही इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 85.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए स फिल्म को अब महज 14.50 करोड़ रुपए कमाने की जरूरत है।

Related Articles

Akshay Kumar इन 7 मूवी में बन चुके विलेन, 3 में था डबल रोल
Akshay Kumar इन 7 मूवी में बन चुके विलेन, 3 में था डबल रोल
3 मूवी के लिए अजय देवगन ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इनमें 2 फ्लॉप
3 मूवी के लिए अजय देवगन ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इनमें 2 फ्लॉप
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी 'रेड 2' ने अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' को पटखनी दे दी है। करण सिंह त्यागी निर्देशित 'केसरी 2' ने 20 दिन में लगभग 82.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'रेड 2' का अगला टारगेट सनी देओल स्टारर 'जाट' है और उम्मीद है कि 7वें दिन यह इस फिल्म को भी पछाड़ देगी। गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित 'जाट' ने भारत में 87.5 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 117.26 करोड़ रुपए की कमाई की है।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'रेड 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 116 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है। यहां अभी यह 'केसरी चैप्टर 2' से पीछे है। 'केसरी 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 130 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'रेड 2' 2018 में आई 'रेड' की सीक्वल है। पिछली बार मेन विलेन सौरभ शुक्ला थे। इस बार विलेन के तौर पर रितेश देशमुख नज़र आ रहे हैं। वाणी कपूर ने इस फिल्म में पहले पार्ट में दिखीं इलियाना डिक्रूज को रिप्लेस किया है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अक्षय कुमार
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories