MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raid 2: अजय देवगन की मूवी 100 CR पार, 5वें दिन की इतनी कमाई

Raid 2: अजय देवगन की मूवी 100 CR पार, 5वें दिन की इतनी कमाई

Raid 2 Day 5 Collection: अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'रेड 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने मंडे टेस्ट में पास होते हुए पांचवें दिन भी शानदार कमाई की। जानिए Raid 2 की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ...

Gagan Gurjar | Published : May 06 2025, 07:42 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

गुरुवार (1 मई) को मजदूर दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'रेड 2' ने 19.25 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी और यह विक्की कौशल स्टारर 'छावा' (ओपनिंग कलेक्शन : 31 करोड़ रुपए) और सलमान खान की 'सिकंदर' (ओपनिंग कलेक्शन : 26 करोड़ रुपए) के बाद 2025 की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी थी।

26
Asianet Image
Image Credit : instagram

'रेड 2' का कलेक्शन दूसरे दिन गिरकर 12 करोड़ पहुंच गया था। लेकिन तीसरे और चौथे दिन इसने बड़ी उछाल के साथ क्रमशः 18 करोड़ रुपए और 22 करोड़ रुपए कूट डाले। इसके चलते फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 71.25 करोड़ रुपए पहुंच गया था।

Related Articles

3 मूवी के लिए अजय देवगन ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इनमें 2 फ्लॉप
3 मूवी के लिए अजय देवगन ने जीता नेशनल अवॉर्ड, इनमें 2 फ्लॉप
Raid 2 से पहले इन 2 मूवी में विलेन बने रितेश देशमुख, ऐसा रहा हाल
Raid 2 से पहले इन 2 मूवी में विलेन बने रितेश देशमुख, ऐसा रहा हाल
36
Asianet Image
Image Credit : instagram

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, पांचवें दिन इस फिल्म ने तकरीबन 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और भारत में इसका नेट कलेक्शन 79 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

46
Asianet Image
Image Credit : instagram

अब बात करते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की । पहले वीकेंड में 'रेड 2' ने ओवरसीज में 13.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 84.75 करोड़ रुपए हुआ था। इस तरह पहले वीकेंड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 98.25 करोड़ रुपए हो गया था।

56
Asianet Image
Image Credit : instagram

भारत का पांचवें दिन का नेट कलेक्शन (जो कि 7.75 करोड़ है) अकेला ही शामिल कर दिया तो फिल्म की अब तक की वर्ल्डवाइड कमाई ग्रॉस 106 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

66
Asianet Image
Image Credit : instagram

'रेड 2' डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म है। यह उनकी 2018 में आई 'रेड' की सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल और रजत कपूर की भी अहम् भूमिका है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories