Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कश्मीर नरसंहार पर बनी वो फिल्म, जिसे देख रो पड़े थे लोग, मेकर्स को हुआ 1162% का प्रॉफिट

कश्मीर नरसंहार पर बनी वो फिल्म, जिसे देख रो पड़े थे लोग, मेकर्स को हुआ 1162% का प्रॉफिट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों की इस कायरतापूर्ण हरकत ने एक तरह से 1990 के उस नरसंहार की याद दिला दी है, जब कश्मीरी पंडितों को वहां से पलायन करना पड़ा था। इस दर्द को एक फिल्म में दिखाया जा चुका है…

Gagan Gurjar | Updated : Apr 23 2025, 05:06 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दिखाने वाली इस फिल्म का टाइटल है 'द कश्मीर फाइल्स', जिसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इस फिल्म के प्रोड्यूसर तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी थे। बताया जाता है कि फिल्म का निर्माण तकरीबन 20 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था।

Related Articles

Pahalgam हमले के बाद अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिख दिया कि उड़ रहा मजाक?
Pahalgam हमले के बाद अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिख दिया कि उड़ रहा मजाक?
पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- रिलीज नहीं होना चाहिए
पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म पर फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- रिलीज नहीं होना चाहिए
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, प्रकाश बेलावाड़ी और मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका थी।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

11 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म को ना केवल क्रिटिक्स की भर-भर कर सराहना मिली, बल्कि ऑडियंस इसे देखने ऐसी टूटी कि इसे ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर करा दिया। इससे भी बड़ी बात यह थी कि फिल्म देखकर दर्शक रो पड़े थे। 

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

फिल्म में 1989-1990 की कहानी दिखाई गई थी कि कैसे इस्लामिक आतंकवादियों ने कश्मीरी हिंदुओं खासकर पंडितो का कत्लेआम किया था और उन्हें जान बचाकर अपना सबकुछ छोड़कर कश्मीर से भागने पर मजबूर किया था।

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लेकिन पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी की बदौलत इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 97.30 करोड़ रुपए कूट लिए थे। फिल्म 7 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चली और इसने भारत में लाइफटाइम 252.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अगर फिल्म के बजट के मुकाबले इसके कलेक्शन को देखा जाए तो यह 12.64 गुना था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 232.90 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दिया था। इसे अगर प्रतिशत में देखा जाए तो यह 1162 फीसदी होता है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
पहलगाम आतंकी हमला
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories