Nushrut Bharucha की 5 डिजास्टर फिल्में, 2 तो अक्षय कुमार भी नहीं बचा पाए
नुसरत भरूचा ने 40वां जन्मदिन मनाया, पर उनकी फिल्मी सफर में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। 'सेल्फी' से 'जय संतोषी मां' तक, जानिए उनकी 5 बड़ी असफल फिल्मों के बारे में।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
nushrratt bharuccha birthday नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 को हुआ था। वे अपना 40 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 2006 में धार्मिक फिल्म जय संतोषी मां फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। वे 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसमें ज्यादातर सुपर फ्लॉप साबित हुई हैं।
नुसरत्त भरूचा का असली नाम सरत भरूचा है। वे खूबसूरत भी हैं और टेंलेटेड भी, बावजूद इसके उनकी करियर में कोई बहुत बड़ी हिट मूवी नहीं है। यहां हम उनकी 5 डिजास्टर फिल्मों के बारे में डिटेल शेयर कर रहे हैं।
1.सेल्फी (2023)
विवरण: अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और डायना पेंटी स्टारर ये मूवी मलयालम फिल्म "ड्राइविंग लाइसेंस" की रीमेक है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत नेट): ₹17.02 करोड़। बजट: लगभग ₹100 करोड़ । ये मूवी बड़ी डिजास्टर साबित हुई।
2. राम सेतु (2022)
अक्षय कुमार के साथ एक्शन-एडवेंचर मूवी में नुसरत ने साइंटिस्ट की भूमिका निभाई है। इसमें बड़े पैमाने पर VFX और प्रोडक्शन खर्च किया गया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत नेट)
₹74.7 Cr करोड़। बजट: लगभग ₹150-200 करोड़ । फिल्म बड़ी डिजास्टर साबित हुई।
3.अकेली (2023)
नुसरत भरूचा की Akelli सोलो-लीड थ्रिलर में उन्होंने ऐसी महिला की भूमिका निभाई जो आतंकी इलाके में फंस जाती है।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत नेट): लगभग ₹0.5-1 करोड़। बजट: लगभग ₹10-15 करोड़।
4.कल किसने देखा (2009)
जैकी भगनानी के साथ एक रोमांटिक मूवी में नुसरत सपोर्टिंग एत्ट्रेस के किरदार में थीं। sacnilk.com पर इसके आधिकारिक कलेक्शन की जानकारी उपलब्ध नहीं। अन्य स्त्रोतों से प्राप्त इंफॉर्मेशन के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत नेट): लगभग ₹5.24 करोड़। इसका बजट- बजट: लगभग ₹15-20 करोड़
5..जय संतोषी मां (2006)
नुसरत भरूचा की डेब्यू फिल्म है। रिजीजियस ड्रामा मूवी को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। sacnilk.com पर इसके आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसका बजट: लगभग ₹5-7 करोड़ कमाई- लगभग ₹3-5 करोड़ ।