Sikandar स्टार कास्ट की नेट वर्थ, जानिए कौन कितना अमीर है?
सिकंदर फिल्म रिलीज हो गई है! जानिए सलमान खान, रश्मिका मंदाना और बाकी स्टार कास्ट में सबसे अमीर कौन है और किसके पास कितनी संपत्ति है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
डायरेक्टर ए. आर. मुरुगडॉस के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' 30 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज समेत कई कलाकार नज़र आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट में कौन कितना अमीर है...
सलमान खान
फिल्म में संजय राजकोट उर्फ़ सिकंदर के किरदार में नज़र आ रहे सलमान खान के पास लगभग 2900 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है।
रश्मिका मंदाना
'सिकंदर' में सलमान खान की पत्नी साईश्री राजकोट के रोल में रश्मिका मंदाना दिख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 66 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल 'सिकंदर' में वैदेही रंगाचारी के रोल में दिख रही हैं। ख़बरों की मानें तो काजल अग्रवाल के पास लगभग 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
सत्यराज
फिल्म में मुख्य विलेन मंत्री प्रधान के रोल में नज़र आ रहे सत्यराज के पास तकरीबन 80 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।
प्रतीक बब्बर
'सिकंदर' में प्रतीक बब्बर ने सत्यराज के बेटे अर्जुन प्रधान का रोल निभाया है। उनके पास 17-42 करोड़ रुपए की संपत्ति आंकी जाती है।
शरमन जोशी
फिल्म में शरमन जोशी ने सलमान खान के साथी अमर का रोल निभाया है। बताया जाता है कि शरमन के पास 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
संजय कपूर
संजय कपूर 'सिकंदर' में निशा (अंजनी धवन) के पिता के रोल में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 99 करोड़ रुपए की संपत्ति है।