MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कौन है Sikandar का ये विलेन, जिसकी 3 दिन में 2 बड़े बजट की फ़िल्में रिलीज हुईं?

कौन है Sikandar का ये विलेन, जिसकी 3 दिन में 2 बड़े बजट की फ़िल्में रिलीज हुईं?

सलमान की 'सिकंदर' में विलेन बने किशोर, साउथ फिल्मों के स्टार हैं। 'सिकंदर' से पहले उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई। जानिए उनके बारे में सब कुछ।

Gagan Gurjar | Published : Mar 30 2025, 03:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में वैसे तो सत्यराज ने मुख्य विलेन का रोल किया है। लेकिन एक अन्य विलेन भी है, जो आखिरी में अपनी गलती मानते हुए सुधर जाता है। हम बात कर रहे हैं उस एक्टर की, जिसने मंत्री प्रधान (सत्यराज) के इशारे पर काम करने वाले इंस्पेक्टर प्रकाश का रोल किया है। खास बात यह है कि 3 दिन के अंतर से इस एक्टर की 2 बड़े बजट की फ़िल्में रिलीज हुई हैं। जानिए इस एक्टर के बारे में सबकुछ...

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'सिकंदर' में करप्ट पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश का रोल जिस एक्टर ने निभाया है, उनका नाम किशोर है।

Related Articles

कायदे में रहोगे, फायदे में रहोगे..सलमान की Sikandar के 12 धांसू डायलॉग
कायदे में रहोगे, फायदे में रहोगे..सलमान की Sikandar के 12 धांसू डायलॉग
सलमान खान की सबसे छोटी हीरोइन, 17 की उम्र में किया 36 साल बड़े भाईजान संग रोमांस!
सलमान खान की सबसे छोटी हीरोइन, 17 की उम्र में किया 36 साल बड़े भाईजान संग रोमांस!
37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

किशोर साउथ इंडियन फिल्मों, खासकर कन्नड़ फिल्मों के एक्टर हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'सिकंदर' किशोर की पहली हिंदी फिल्म है। जाहिरतौर पर पहली बार उन्होंने सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। लेकिन इंस्पेक्टर प्रकाश के रोल में वे मेन विलेन सत्यराज और हीरो सलमान खान पर भी भारी पड़े हैं।

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

किशोर ने 2004 में मुरली और राम्या स्टारर 'क्रांति' से कन्नड़ फिल्मों में कदम रखा था। 2007 में धनुष स्टारर 'Polladhavan' से उन्होंने तमिल और 2006 में अल्लू अर्जुन स्टारर 'हैप्पी' से तेलुगु फिल्मों में एंट्री ली थी। मलयालम में उनकी पहली फिल्म 'Thiruvambadi Thamban' 2012 में आई थी, जिसमें जयराम की मुख्य भूमिका थी।

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इस हफ्ते में किशोर की 2 फ़िल्में रिलीज हुई हैं। 'सिकंदर' 30 मार्च को आई। इससे ठीक 3 दिन पहले 27 मार्च को रिलीज हुई मलयालम फिल्म L2: Empuraan में भी किशोर ने अहम् भूमिका निभाई है, जिसके लीड हीरो मोहनलाल हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी जिसमें अहम् भूमिका निभाई है।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बात बजट की करें तो ए. आर. मुरुगडॉस के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' का निर्माण लगभग 200 करोड़ में हुआ है। जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डायरेक्टेड L2: Empuraan का बजट 180 करोड़ रुपए के आसपास है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories