सार

बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। राहुल देव ने उन्हें मुखाग्नि दी। बिंदु दारा सिंह सहित कई करीबी मौजूद थे।

Mukul Dev Funeral  : बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ। उनके भाई और बॉलीवुड एक्टर राहुल देव ने उन्हें सुपुर्दे खाक किया । अंतिम विदाई में परिजनों के अलावा उनके खास दोस्त बिंदु दारा सिंह भी मौजूद थे। 24 मई की सुबह 54 साल के मुकुल देव के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया था।

अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे स्टार ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया था। उनके मौत की जानकारी सबसे पहले बिंदु दारा सिंह और मनोज बाजपेयी ने शेयर की थी। दोनों स्टार ने मुकुल के निधन पर अपनी संवेदनाएं जताई थी।
 

बिंदू दारा सिंह ने रोते हुए बताई मुकुल देव से दोस्ती की दास्तां

मुकुल देव की देह अब पंचतत्व में विलीन हो गई है। अंतिम विदाई में पहुंचा हर शख्स गमगीन नजर आया। इस दौरान हर बिंदु दारा सिंह का रोते हुए वीडिया भी सामने आया है। वे बंहद गमगीन दिखाई दे रहे हैं।

 

View post on Instagram
 

 

 

बिंदू दारा सिंह ने बताई वजन बढ़ने की बात 

अंतिम संस्कार में पहुंचे बिंदू दारा सिंह ने बताया कि मुकुल का वेट बढ़ता जा रहा था। इसे कंट्रोल करने के लिए कहा जा रहा था। हाल ही में 30 दिन का शूटिंग शेड्यूल में हमने पार्टीसिपेट किया था। इस दौरान उनका वेट ज्यादा नजर आ रहा था। मेरे अलावा अजय देवगन ने भी उन्हें रोजाना व्यायाम की सलाह दी थी। हालांकि इसके बाद वे इसपर फोकस कर रहे थे।

भाई राहुल देव हुए बेहद इमोशनल
दिल्ली में हुए मुकुल के अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा उनके करीबी और फ्रेंडस भी मौजूद थे। राहुल देव जिन्होंने कई सुपरहिट मूवी में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया है, उन्होंने मुकुल का अंतिम संस्कार किया। वे बेहद गमगीन दिखाई दिए। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।