Metro In Dino Day 3: पंकज त्रिपाठी की मूवी ने दिखाया दम, कूटे इतने CR
मेट्रो...इन दिनों ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। रविवार को खबर लिखे जाने तक 5.46 करोड़ कमाकर, फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 15.38 करोड़ पहुंच गया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

मेट्रो...इन दिनों ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 2 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹ 9.5 करोड़ की कमाई की।
मेट्रो...इन दिनों का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी यहां शेयर की जा रही है।
मेट्रो... इन दिनों में रविवार, 06 जुलाई, 2025 को कुल 39.91% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो: 15.98%, दोपहर के शो: 46.62%, शाम के शो: 57.14% सीटें रिजर्व देखी गईं।
फिलहाल, मेट्रो...इन दिनों ने तीसरे दिन भारत में लगभग 5.46 करोड़ की कमाई की है। अभी फाइनल आंकड़े आना बाकि हैं। पहले सनडे को इस मूवी की सबसे बड़ी कमाई हो सकती है।
मेट्रो इन दिनों ने ओपनिंग डे पर ₹ 3.5 Cr से शुरुआत की थी। इसने पहले शनिवार को ₹ 6 Cr कलेक्शन किया है। वहीं खबर लिखे जाने तक आज यानि 6 जुलाई को ₹ 5.88 Cr की कमाई की है। अब तक का इसका कुल कलेक्शन ₹ 15.38 Cr हो गया है।
मेट्रो इन दिनों मूवी को अनुराग बसु ने निर्देशित किया है। इसे टी-सीरीज़ और अनुराग कश्यप फिल्म्स ने प्रोड्यस किया है।
मेट्रो...इन दिनो में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख और सास्वता चटर्जी लीड रोल में हैं।