MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार की वो 14 फ़िल्में, जो बैक टू बैक फ्लॉप हुईं तो देश छोड़कर ही चले गए थे!

अक्षय कुमार की वो 14 फ़िल्में, जो बैक टू बैक फ्लॉप हुईं तो देश छोड़कर ही चले गए थे!

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। क्या आप जानते हैं कि एक बार उनकी बैक टू बैक 14 फ़िल्में फ्लॉप हुई थीं, जिसके बाद वे फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, देश तक छोड़कर कनाडा चले गए थे। जानिए इन 14 फिल्मों के बारे में…

4 Min read
Gagan Gurjar
Published : Apr 22 2025, 06:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116
Image Credit : Social Media

1.टशन (2008)

विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान, करीना कपूर और अनिल कपूर भी अहम् रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 29.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी।

216
Image Credit : Social Media

2. जम्बो (2008)

इस फिल्म के डायरेक्टर कम्पिन केमगुमनर्ड थे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता, राजपाल यादव और गुलशन ग्रोवर का भी अहम् रोल था। यह फिल्म 2.53 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई थी।

Related Articles

Related image1
अक्षय कुमार ने ठुकराईं ये 5 सुपरहिट फ़िल्में, एक ने शाहरुख़ खान को बनाया सुपरस्टार
Related image2
अक्षय कुमार की इन 4 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, एक की तो 2 बार हुई नकल!
316
Image Credit : Social Media

3.चांदनी चौक टू चाइना (2009)

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 29.46 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई थी। निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और मिथुन चक्रवर्ती का अहम् रोल था।

416
Image Credit : Social Media

4.8X10 तस्वीर (2009)

अक्षय कुमार, आयशा जुल्का शर्मीला टैगोर और जावेद जाफरी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 15.41 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

516
Image Credit : Social Media

5.कमबख्त इश्क (2009)

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 38.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। सब्बीर खान ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और इसमें अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, अफताब शिवदासानी, अमृता अरोड़ा, जावेद जाफरी और किरण खेर की भी अहम् भूमिका थी।

616
Image Credit : Social Media

6. ब्लू (2009)

एंथनी डिसूजा इस फिल्म के डायरेक्टर थे, जबकि अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, लारा दत्ता, कटरीना कैफ, जायद खान और राहुल देव भी इसमें अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 38.55 करोड़ रुपए कमाए थे।

716
Image Credit : Social Media

7.दे दनादन (2009)

प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कटरीना कैफ, समीरा रेड्डी और परेश रावल की अहम् भूमिका थी। फिल्म ने 48.01 करोड़ रुपए कमाए थे।

816
Image Credit : Social Media

8.खट्टा मीठा (2010)

इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन थे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तृषा कृष्णन, उर्वशी शर्मा और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम् रोल में नज़र आए थे। इस फिल्म ने 38.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

916
Image Credit : Social Media

9. एक्शन रीप्ले (2010)

इस फिल्म ने सिर्फ 29.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय, नेहा धूपिया और आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।

1016
Image Credit : Social Media

10.तीस मार खान (2010)

फराह खान के निर्देशन वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ और अक्षय खन्ना की भी अहम् भूमिका थी। 60.91 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

1116
Image Credit : Social Media

11. पटियाला हाउस (2011)

फिल्म की कमाई 31.16 करोड़ रुपए रही थी। निखिल आडवाणी ने फिल्म का निर्देशन किया था और अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, सोनी राजदान और अनुष्का शर्मा ने अहम् भूमिका निभाई थी।

1216
Image Credit : Social Media

12.थैंक यू (2011)

अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, इरफ़ान खान, सोनम कपूर, रिमी सेन और सेलिना जेटली ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने 46.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1316
Image Credit : Social Media

13.चलो दिल्ली (2011)

फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो अपीयरेंस था। लारा दत्ता और विनय पाठक की इसमें अहम् भूमिका थी। शशांत शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 6.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1416
Image Credit : Social Media

14.देसी बॉयज (2011)

इस फिल्म की कमाई 42.40 करोड़ रुपए रही थी। रोहित धवन इस फिल्म के डायरेक्टर थे और अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, चित्रांगदा सिंह, अनुपम खेर और संजय दत्त की भी अहम् भूमिका थी।

1516
Image Credit : Social Media

2008 से 2011 के बीच अक्षय की सिर्फ 2 फ़िल्में हिट रही थीं

अक्षय कुमार ने 2008 से 2011 के बीच 14 फ्लॉप फ़िल्में दीं। इस बीच उनकी सिर्फ दो फ़िल्में 'सिंह इज किंग' (2008) और 'हाउसफुल' (2010) हिट रही थीं। इन फिल्मों की कमाई क्रमशः 67.91 करोड़ रुपए और 75.62 करोड़ रुपए रही थी।

1616
Image Credit : Social Media

2011 में कनाडा चले गए थे अक्षय कुमार

जब 14 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं तो 2011 में एक दोस्त के बुलाने पर अक्षय कुमार कनाडा चले गए थे। खुद अक्षय ने यह बात एक इंटरव्यू में बताई थी। अक्षय 2011 से 2013 तक कनाडा में रहे थे। उन्होंने वहां की नागरिकता ले ली थी। हालांकि, अब वे वापस भारतीय नागरिक बन चुके हैं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved