Karisma Kapoor Ex Husband Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। बताया जा रहा है पोलो खेलने के दौरान वे अचानक गिर पड़े थे। फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Karisma Kapoor Ex Husband Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही खबरों की मानें तो करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sanjay Kapur) का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 12 जून को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बताया दें कि संजय यूके में थे और पोलो खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे अचानक गिर गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। उनके निधन पर फिलहाल फैमिली की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने एक पोस्ट शेयर उनके निधन की खबर को कन्फर्म जाहिर किया है। संजय के निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार शोक जता रहे हैं। बता दें कि संजय जानेमाने बिजनेसमैन थे और पोलो खेलने के शौकीन थे।
संजय कपूर की आखिरी पोस्ट
आपको बता दें कि गुरुवार को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर संजय कपूर ने दुख जताया था और एक पोस्ट भी शेयर की थी। ये उनकी आखिरी पोस्ट थी। उन्होंने ट्वि्टर पर लिखा था- अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भागवान उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। #planecrash.
संजय कपूर के बारे में
संजय कपूर ने करिश्मा कपूर ने 2003 में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। इस दौरान कपल 2 बच्चों बेटी समायरा और बेटा कियान के पेरेंट्स भी बने। 2016 में आखिरकार दोनों ने तलाक ने लिया। तलाक के बाद से करिश्मा अपने बच्चों को अकेले ही पाल रही है। हालांकि, बच्चे अक्सर अपने पापा से मिलने जाया करते थे। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय की लाइफ में प्रिया सचदेव एंट्री हुई। कपल की मुलाकात न्यूयॉर्क हुई। दोनों ने 5 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। कपल का एक बेटा है, जिसकी नाम अजारियस है। फिलहाल ना तो करिश्मा और ना प्रिया की तरफ से संजय के निधन पर कोई स्टेटमेंट सामने आया है।