- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Best horror Film on OTT: काजोल की मां की रिलीज से पहले घर बैठे देखें 5 खौफनाक फिल्में
Best horror Film on OTT: काजोल की मां की रिलीज से पहले घर बैठे देखें 5 खौफनाक फिल्में
काजोल की 'माँ' रिलीज से पहले, ओटीटी पर 5 खौफनाक हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखकर अपनी रूह कंपा दें। यू-टर्न, 1920 लंदन, रात जैसी फिल्मों से भरपूर डर का अनुभव करें।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
काजोल स्टारर माँ 27 जून को सिनेमाघरों में दसतक दे रही है। विशाल रेवन्ती फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हॉरर थ्रिलर है। अजय देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म शैतान यूनिवर्स का हिस्सा है।
मां फिल्म में काजोल एकअपनी बेटी को बचाने के लिए शैतान से भी भिड़ जाती है। इसकी कहानी एक शापित गांव पर आधारित है। इसमें हिंदू पौराणिक कथाओं को भी शामिल किया गया है। इसमें खासकर देवी काली का क्रोध भी देखे को मिलेगा। मां की रिलीज के पहले आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये 5 हॉरर थ्रिलर देख सकते हैं।
यू-टर्न
यू-टर्न एक हिंदी हॉरर थ्रिलर मूवी है, इसमें अलाया एफ ने राधिका बक्शी की भूमिका निभाई है। जो जर्नलिस्ट है, फ्लाईओवर पर अवैध यू-टर्न से जुड़ी रहस्यमय मौतों की जांच कर रही है। इसमें वो खुद उलझ जाती हैं, एक आत्मा उन्हें अपने काबू में करने की कोशिश करती है। आरिफ खान द्वारा निर्देशित इस मूवी में प्रियांशु पेनयुली, आशिम गुलाटी लीड रोल में हैं।
1920 लंदन
1920 लंदन 2016 की हिंदी हॉरर फ़िल्म है, जो 1920 सीरीज़ की तीसरी स्टॉलमेंट है। ये एक भुतहा घर कहानी है, जो लंदन में है, इसमें शिवांगी (मीरा चोपड़ा) और उसके पति वीर (विशाल करवाल) रहने आते है। पूरी मूवी में कई खौफनाक सीन आपको डराते हैं।
रात
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रात नाम की हॉरर फिल्मों सबसे डरावनी मानी जाती है। ये भी एक फैमिली और भुतहा घर के प्लॉट पर बेस्ड है। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आकाश खुराना, रोहिणी हट्टंगड़ी ने जबरदस्त एक्टिंग की है।
डरना ज़रूरी है
डरना ज़रूरी है एक हॉरर एंथोलॉजी फ़िल्म है, इसमें 5 बच्चे बारिश के दौरान एक भूतिया बंगले में पहुंच जाते हैं। यहां एक बूढ़ी औरत उन्हें छह डरावनी कहानियां सुनाती है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, अर्जुन रामपाल, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और अन्य कलाकार हैं। इन 6 कहानियों का डायरेक्शन राम गोपाल वर्मा, प्रवाल रमन, साजिद खान, मनीष गुप्ता और जे. डी. चक्रवर्ती ने किया है।
लास्ट बस
2016 की एक हॉरर-मिस्ट्री लास्ट बस भी बेहद डरावनी है। इस फिल्म में, छह पैसेंजर दिन की आखिरी बस में सवार होते हैं, लेकिन उनकी जर्नी एक भयानक दुःस्वप्न में बदल जाती है। एस.डी. अरविंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अविनाश नरसिम्हाराजू, मेघश्री भगवतार और प्रकाश बेलावाड़ी लीड रोल में हैं।