सार

Janhvi Kapoor On Periods: हाल ही में एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर पीरियड्स को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर मर्दों को पीरियड होते तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाते।

 

Janhvi Kapoor Talk About Periods: जाह्नवी कपूर कई बार सोशल इश्यूज पर भी बात रखती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने पीरियड्स को लेकर खुलकर बात की और अपनी राय भी रखी। इतना ही नहीं उन्होंने पीरियड्स का दर्द, परेशानी को लेकर बात की। उन्होंने ये भी दावा किया कि अगर मर्दों को पीरियड्स होने लगे तो वे इसका दर्द बर्दाश्त नहीं पाएंगे। बता दें कि जाह्नवी ने हाल ही में हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू किया था। इसमें जाह्नवी ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के मूड स्विंग्स पर बात की और अपनी बात भी रखी।

मर्दों को पीरियड्स होते तो वॉर हो जाता- जाह्नवी कपूर

इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं कई तरह के दर्द के गुजरती हैं। उस दौरान वो क्या महसूस करती है, ये वो ही समझ सकती हैं। कई बार ऐसी स्थिति में महिलाओं को देखकर कुछ मर्द इसे मजाक भी समझते हैं। जाह्नवी ने पीरियड्स में मूड स्विंग्स को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर मैं झगड़ा कर रही हूं या अपनी बात कहने की कोशिश कर रही हूं और आप बोलते हो कि पीरियड्स है क्या? अगर आप वाकई हमदर्दी दिखा रहे हैं तो आपको ये सोचना होगा कि जिस दर्द से हम गुजर रहे हैं वो बहुत मुश्किल है। उन्होंने पीरियड्स को लेकर कुछ पुरुषों के नजरिए पर भी बात की। उन्होंने कहा इस दौरान कुछ मर्दों का बिहेवियर अजीब होता है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ये भी दावा किया कि अगर मर्दों को पीरियड्स होने लगे तो वे इस दर्द को सहन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मर्दों को पीरियड्स होने लगे तो न्यूक्लियर वॉर तक हो सकता है। जाह्नवी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर के मर्दों में पीरियड्स वाले बयान पर लोगों ने किए कमेंट्स

जाह्नवी कपूर के मर्दों में पीरियड्स, न्यूक्लियर वॉर, मूड स्विंग्स वाला बयान तेजी से वायल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- जिस दिन मर्द का दर्द समझोगी तो पता चलेगा की बोझ किसको कहते है। एक अन्य ने लिखा- मर्द को लाइफ में ओरिजनल ट्रामा झेलता है, उसके आगे ये मंथली पीरियड का दर्द तो कुछ भी नहीं है। एक ने लिखा- अगर ऐसा होता तो भगवान इस अवस्था में भी जीने की शक्ति दे देते। एक बोला- मर्द बनाना आसान नहीं होता, अपनी ख्वाहिशें मारकर दूसरों के बारे मे सोचता है मर्द। एक बोला- न्यूक्लियर वॉर तो तब होता जब एक औरत पूरे घर के लिए कमाकर लाती। एक बोला- वाकई औरतों का ये दर्द भी एक दर्द है, लेकिन एक मर्द क्या-क्या सहन करता है शायद बताने की आवश्यकता नहीं है।

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म देवारा- पार्ट 1 में नजर आई थीं। इस फिल्म साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर उनके साथ लीड रोल में थे। फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन का रोल प्ले किया था। वैसे तो फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, लेकिन मूवी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। वे फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी राम चरण के साथ फिलम पैडी में नजर आएंगी।