• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Housefull 5 हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई की?

Housefull 5 हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई की?

कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने यह आंकडा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छुआ है। जानिए क्या कहते हैं बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़े...

Gagan Gurjar | Published : Jun 08 2025, 04:44 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Social Media

6 जून को मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज हुई और sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, इसने भारत में 24 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 28.75 करोड़ रुपए हुआ था।

25
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इसी रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 11 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की थी। इसके हिसाब फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 39.75 करोड़ रुपए कूट लिए थे।

Related Articles

Housefull 5: किलर का मास्क पहन थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार, पकड़े जाने से बाल-बाल बचे, देखें Video
Housefull 5: किलर का मास्क पहन थिएटर पहुंचे अक्षय कुमार, पकड़े जाने से बाल-बाल बचे, देखें Video
Housefull 5 Day 2 Record: 2 दिन में ही 2025 की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी अक्षय कुमार की मूवी
Housefull 5 Day 2 Record: 2 दिन में ही 2025 की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी अक्षय कुमार की मूवी
35
Asianet Image
Image Credit : Social Media

इसी ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'हाउसफुल 5' की कमाई में दूसरे दिन 29.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और इसने नेट 31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिन का नेट कलेक्शन 55 करोड़ रुपए पहुंचा।

45
Asianet Image
Image Credit : Film

दो दिन में हाउसफुल 5 का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं, दो दिन की ओवरसीज मार्केट की कमाई ग्रॉस 22 करोड़ करोड़ रुपए हुई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 87 करोड़ रुपए हुआ।

55
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अब बात करते हैं 'हाउसफुल 5' के तीसरे दिन के कलेक्शन की। तीसरे दिन इस फिल्म ने शाम 4 बजे तक भारत में नेट 15.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस इसका ग्रॉस कलेक्शन 102.8 करोड़ रुपए हो गया है। अभी तीसरे दिन का फाइनल कलेक्शन और ओवरसीज की कमाई आनी बाकी है।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories