Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Housefull 5 चार दिन में 150 करोड़ पार, विदेशों में कूट डाले इतने CR

Housefull 5 चार दिन में 150 करोड़ पार, विदेशों में कूट डाले इतने CR

कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया माइलस्टोन छू रही है। चार दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Gagan Gurjar | Published : Jun 10 2025, 02:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Film

6 जून को रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए हैं। सिर्फ वीकेंड ही नहीं, पहले वीक डे यानी सोमवार को भी इसकी कमाई डबल डिजिट में रही। हालांकि, कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन फिल्म डबल डिजिट से नीचे नहीं आई।

25
Asianet Image
Image Credit : Film

भारत में इस फिल्म ने पहले चार दिन (शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार) को क्रमशः ₹24.35 करोड़ रुपए, 32.38 करोड़ रुपए, 35.10 करोड़ रुपए और ₹13.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

Related Articles

Housefull 5 बनी अभिषेक बच्चन की 5वीं 100 करोड़ी फिल्म, ये 4 पहले से इस क्लब में शामिल
Housefull 5 बनी अभिषेक बच्चन की 5वीं 100 करोड़ी फिल्म, ये 4 पहले से इस क्लब में शामिल
Housefull 5 Vs Jaat: 3 दिन में अक्षय कुमार ने सनी देओल को पछाड़ा, अब सलमान खान, अजय देवगन की बारी!
Housefull 5 Vs Jaat: 3 दिन में अक्षय कुमार ने सनी देओल को पछाड़ा, अब सलमान खान, अजय देवगन की बारी!
35
Asianet Image
Image Credit : Social Media

चार दिन का फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 104.98 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन 124.98 करोड़ रुपए हुआ, जिसमें एंटरटेनमेंट टैक्स की रकम भी जुड़ी हुई है।

45
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बात विदेशों की करें तो चार दिन में इस फिल्म में ओवरसीज मार्केट से 34.74 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर चार दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 159.72 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

55
Asianet Image
Image Credit : Social Media

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले हफ्ते तक बजट रिकवर कर लेगी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स नज़र आ रहे हैं।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories