MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • R.Madhavan की वो 6 साउथ मूवी, जिनके बॉलीवुड में बने रीमेक, 3 में खुद ने किया काम

R.Madhavan की वो 6 साउथ मूवी, जिनके बॉलीवुड में बने रीमेक, 3 में खुद ने किया काम

तमिल और बॉलीवुड स्टार आर. माधवन 55 साल के हो गए हैं। 1 जून 1970 को पैदा हरंगनाथन राघवन साउथ के वो हीरो हैं, जिनकी कई फिल्मों के रीमेक बॉलीवुड में बनाए जा चुके हैं। ये हैं उनकी ऐसी 6 फ़िल्में, जिनके 3 रीमेक में खुद उन्होंने लीड रोल निभाया था...

Gagan Gurjar | Published : Jun 01 2025, 03:05 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

1. Alaipayuthey (2002)

मणि रत्नम निर्देशित इस तमिल फिल्म में आर. माधवन के साथ शालिनी की अहम् भूमिका थी। 2002 में ही डायरेक्टर शाद अली इस हिट फिल्म का रीमेक 'साथिया' नाम से बॉलीवुड में लाए, जिसमें विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी का लीड रोल था। रीमेक भी हिट रहा था।

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2.Minnale (2001)

2001 में डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन ने यह तमिल फिल्म बनाई, जिसमें आर. माधवन, रीमा सेन और अब्बास की मुख्य भूमिका थी। इस हिट फिल्म का बॉलीवुड में रीमेक 'रहना है तेरे दिल में' नाम से बना। गौतम वासुदेव मेनन ने ही इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म में आर. माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान की अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Related Articles

साउथ की रीमेक हैं सुनील शेट्टी की ये 9 फ़िल्में, इनमें 'हेरा फेरी' समेत 5 कॉमेडी
साउथ की रीमेक हैं सुनील शेट्टी की ये 9 फ़िल्में, इनमें 'हेरा फेरी' समेत 5 कॉमेडी
फ्लॉप अभिषेक बच्चन की वो 3 मूवी, साउथ में बना जिनका रीमेक, जानिए कैसा रहा हाल
फ्लॉप अभिषेक बच्चन की वो 3 मूवी, साउथ में बना जिनका रीमेक, जानिए कैसा रहा हाल
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

3.Run (2002)

एन. लिंगुसामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म में आर. माधवन के अलावा मीरा जैसमिन और अतुल कुलकर्णी की अहम् भूमिका थी। 2004 में डायरेक्टर जीवा इस फिल्म का हिंदी रीमेक इसी नाम से लाए। अभिषेक बच्चन, भूमिका चावला और महेश मांजरेकर स्टारर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

4.Nala Damayanthi (2003)

टी.एस. बी. के . मौली निर्देशित इस तमिल फिल्म में आर. माधवन के साथ गीता मोहनदास और कमल हासन की अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 2005 में डायरेक्टर संजय दायमा इस फिल्म का हिंदी रीमेक 'रामजी लंदनवाले' लेकर आए। आर. माधवन, समिता बंगार्गी चौधरी और सतीश शाह जैसे कलाकार इस फिल्म में नज़र आए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

5. Vettai (2012)

इस हिट फिल्म का निर्देशन एन. लिंगुसामी ने किया था। फिल्म में आर. माधवन के अलावा आर्या, समीरा रेड्डी, अमाला पॉल और आशुतोष राणा की अहम् भूमिका थी। 2020 में रिलीज हुई 'बागी 3' इसी फिल्म की हिंदी रीमेक थी, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और जयदीप अहलावत स्टारर यह फिल्म सेमी हिट रही थी।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

6.विक्रम वेधा (2017)

इस हिट तमिल फिल्म का निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया था। फिल्म में आर. माधवन के अलावा विजय सेतुपति, श्रद्धा श्रीनाथ और शारिब हाशमी की अहम् भूमिका थी। 2022 में पुष्कर गायत्री ही ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को लेकर 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक इसी नाम से लाए, जिसने एवरेज प्रदर्शन किया था।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
माधवन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories