MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • फ्लॉप अभिषेक बच्चन की वो 3 मूवी, साउथ में बना जिनका रीमेक, जानिए कैसा रहा हाल

फ्लॉप अभिषेक बच्चन की वो 3 मूवी, साउथ में बना जिनका रीमेक, जानिए कैसा रहा हाल

अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे कलाकर भी नज़र आएंगे। अभिषेक बच्चन की गिनती भले ही फ्लॉप स्टार्स में होती है। लेकिन उनकी इन 3 फिल्मों के साउथ में रीमेक बन चुके हैं...

Gagan Gurjar | Published : May 23 2025, 06:20 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : Social Media

1. बंटी और बबली (2005)

शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की भी अहम् भूमका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 36.25 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी।

26
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'बंटी और बबली' का साउथ का रीमेक

2008 में डायरेक्टर के. विजय भास्कर ने 'बंटी और बबली' का तेलुगु रीमेक Bhale Dongalu नाम से बनाया, जिसमें तरुण, इलियाना डिक्रूज और जगपति बाबू की अहम् भूमिका थी। फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था।

Related Articles

फ्लॉप अभिषेक बच्चन की 5 सबसे कमाई फ़िल्में, इनमें 100 CR क्लब में 4, 2 ब्लॉकबस्टर
फ्लॉप अभिषेक बच्चन की 5 सबसे कमाई फ़िल्में, इनमें 100 CR क्लब में 4, 2 ब्लॉकबस्टर
वो 5 फ़िल्में, जिनमें अभिषेक बच्चन बने विलेन, BO पर कैसा रहा हाल?
वो 5 फ़िल्में, जिनमें अभिषेक बच्चन बने विलेन, BO पर कैसा रहा हाल?
36
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2. बोल बच्चन (2012)

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसने 102.94 करोड़ रुपए कमाए थे। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा अजय देवगन, असिन और प्राची देसाई की भी अहम् भूमिका थी।

46
Asianet Image
Image Credit : Social Media

बोल बच्चन की साउथ रीमेक

2013 में 'बोल बच्चन' का तेलुगु रीमेक 'मसाला' नाम से बनाया गया, जिसमें वेंकटेश, राम पोथनेनी, अंजलि और शज़ान पदमसी की अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

56
Asianet Image
Image Credit : Social Media

3.सरकार (2005

राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन का लीड रोल था। अभिषेक बच्चन और केके मेनन की भी इसमें अहम् भूमिका थी। फिल्म ने 24.84 करोड़ रुपए कमाए थे और यह सेमी हिट रही थी।

66
Asianet Image
Image Credit : Social Media

'सरकार' का साउथ रीमेक

राम गोपाल वर्मा ने ही 2014 में 'सरकार' का रीमेक तेलुगु में 'राउडी' नाम से बनाया था। फिल्म में मोहन बाबू, विष्णु मंचू और जयसुधा की अहम् भूमिका थी।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories