MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • वो पाक एक्टर, Operation Sindoor के बाद अपने देश में हुआ ट्रोल

वो पाक एक्टर, Operation Sindoor के बाद अपने देश में हुआ ट्रोल

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने ऑपरेशन सिंदूर पर शोक जताया, जिससे उनके देश में बवाल मच गया। भारत का ज़िक्र ना करने पर फैंस नाराज़, कई लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

Rupesh Sahu | Published : May 07 2025, 04:55 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

पाकिस्तानी एक्टर भारत-पाकिस्तान के विवाद के भंवर में फंस गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म अबीर-गुलाल को बॉलीवुड में बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। इस बीच दोनों मुल्कों के बीच बढ़ी टेंशन ने उनकी मूवी को अधर में लटकादिया है।

27
Asianet Image
Image Credit : X-twitter

6 और 7 मई की दरम्यानी रात भारत ने एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से अटैक किया है। इसमें 100 के करीब दहशतगर्द मारे गए हैं। 

Related Articles

Aamir Khan, अल्लू अर्जुन की जोड़ी मचाएगी गदर? फैंस क्यों लगा रहे अटकलें
Aamir Khan, अल्लू अर्जुन की जोड़ी मचाएगी गदर? फैंस क्यों लगा रहे अटकलें
Operation Sindoor से गर्व से भरा ये साउथ एक्टर, पोस्ट में दिखा जोश
Operation Sindoor से गर्व से भरा ये साउथ एक्टर, पोस्ट में दिखा जोश
37
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

वहीं इस अटैक के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने हवाई हमलों में मारे गए लोगों के लिए दिए गए शोक संदेश दिया है। हालांकि इसके बाद उनके पाकिस्तानी फैंस नाराज हो गए हैं।

47
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

फवाद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया इमोशनल पोस्ट

बुधवार को फवाद ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लिखा, "इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।फवाद ने अपील करते हुए कहा कि भड़काऊ बयानों से आग को लगाना बंद करें। इससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है। बेहतर समझ की जीत हो। इंशाअल्लाह। पाकिस्तान जिंदाबाद!"

57
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

फवाद का इंस्टाग्राम हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस पोस्ट से पाकिस्तानी फैंस नाराज हो गए हैं, जिसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया है।

67
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

पाकिस्तानी फैंस ने फवाद खान के बयान से नाराजगी जताई है, दरअसल एक्टर ने इसमें भारत का जिक्र तक नहीं किया है। यूजर्स ने कॉमेन्ट में कहा है कि वे अपने प्रोफेशन को देश से ऊपर रखते हैं।

77
Asianet Image
Image Credit : @fawad khan

एक कॉमेन्ट में लिखा था, "आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत नहीं है।" कई लोगों ने फवाद खान को अनफॉलो किया है। वहीं डिमांड की है कि अब बॉलीवुड को बायकॉट करने का टाइम आ गया है।

Rupesh Sahu
About the Author
Rupesh Sahu
इन्होने साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर के रूप में करियर शुरू किया। 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई, न्यूज चैनल, अखबार,वेबसाइट में भूमिकाएं बदलती रहीं, पत्रकारिता अनवरत जारी है। Read More...
ऑपरेशन सिंदूर
 
Recommended Stories
Top Stories