MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Deepika's top 5 Blockbusters: जानिए कौन सी फिल्म ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे?

Deepika's top 5 Blockbusters: जानिए कौन सी फिल्म ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे?

दीपिका पादुकोण की 5 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है! पठान से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस तक, जानिए इन ब्लॉकबस्टर्स के बारे में।

Bimla Kumari | Published : Apr 28 2025, 09:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : pinterest

अपने 18 साल के बॉलीवुड करियर में दीपिका पादुकोण ने कमाल की सफलता और लोकप्रियता हासिल की है। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर और मशहूर एक्ट्रेस में होती है। दीपिका ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा बरसाया है। तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में कौन सी हैं? पांचों फिल्मों ने मिलकर करीब 3500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसमें से चार फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं।

26
Asianet Image
Image Credit : pinterest

चेन्नई एक्सप्रेस- 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर 422 करोड़ रुपए कमाए। 2013 में आई इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था और दीपिका ने इसमें शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की बल्कि ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई।

Related Articles

Ajay Devgan 6 Top हीरोइनों को कर चुके हैं डेट, शादी के बाद भी रहा अफेयर
Ajay Devgan 6 Top हीरोइनों को कर चुके हैं डेट, शादी के बाद भी रहा अफेयर
Rekha के 5 गोल्डन इनकम सोर्स, फिल्में तो साइड बिजनेस!
Rekha के 5 गोल्डन इनकम सोर्स, फिल्में तो साइड बिजनेस!
36
Asianet Image
Image Credit : pinterest

पठान- दीपिका पादुकोण की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का नाम 'पठान' है। 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया। पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1055 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।

46
Asianet Image
Image Credit : pinterest

कल्कि- दीपिका पादुकोण के करियर की दूसरी सबसे सफल फिल्म 'कल्कि 2898 ई.डी.' है। इसकी कमाई 'पठान' के आसपास ही रही। 'कल्कि 2898 ई.' 2024 में आई और इसमें उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन जैसे दिग्गजों ने काम किया। इस पिक्चर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ रुपए दर्ज किया गया और यह ब्लॉकबस्टर भी रही।

56
Asianet Image
Image Credit : pinterest

पद्मावत- 'पद्मावत' दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ काम किया था। रणवीर जहां अलाउद्दीन खिलजी के रोल में थे, वहीं दीपिका रानी पद्मिनी के रोल में फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहीं। पद्मावत ने 585 करोड़ रुपए कमाए।

66
Asianet Image
Image Credit : pinterest

फाइटर- दीपिका ने 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। दुनियाभर में 358 करोड़ रुपये की कमाई कर फाइटर दीपिका के करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Bimla Kumari
About the Author
Bimla Kumari
बिमला कुमारी दिसंबर 2024 से hindi.asianetnews.com से जुड़ी हैं। इनके पास पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल है। इनके पास 7 साल का एक्सपीरियंस है। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर इनको लिखने का अनुभव है। एशियानेट न्यूज हिंदी से पहले ये प्रभात खबर डिजिटल में काम कर चुकी हैं। इनसे bimla2015k@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories