MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • देसी लुक+मॉर्डन टच के साथ आलिया भट्ट का Cannes 2025 में जलवा, अदाओं से लूटी महफिल

देसी लुक+मॉर्डन टच के साथ आलिया भट्ट का Cannes 2025 में जलवा, अदाओं से लूटी महफिल

Alia Bhatt At Cannes 2025 Closing Ceremony: कान्स फिल्म फेस्टिवल का समापन शनिवार को हुआ। इवेंट के आखिरी दिन आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Rakhee Jhawar | Published : May 25 2025, 07:01 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : instagram

फ्रांस की कान सिटी में आयोजित किए जा रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल का समापन शनिवार को हुआ। आखिरी दिन आलिया भट्ट ने अपने लुक से सभी को इम्प्रेस किया।

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

कान्स 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के लिए आलिया भट्ट ने एक खास साड़ी पहनी, जिसे पहनकर उन्होंने रेड कारपेट पर एंट्री ली। रेड कारपेट पर आलिया का लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है।

Related Articles

Sunny Deol-राजकुमार संतोषी ने साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर, तीनों के साउथ में बने रीमेक
Sunny Deol-राजकुमार संतोषी ने साथ दी 3 ब्लॉकबस्टर, तीनों के साउथ में बने रीमेक
Salman Khan की 9 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवीज, TOP लिस्ट में NO.1 कौन?
Salman Khan की 9 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवीज, TOP लिस्ट में NO.1 कौन?
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट के देसी लुक में मॉडर्न टच देखने को मिला, जिससे उनका लुक और ज्यादा खास बन गया। उनकी साड़ी बहुत ही शानदार थी। आलिया ने इसे क्लासी स्टाइल में कैरी किया था।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट ने दिखाया कि देसी अंदाज को भी स्टाइलिश और ग्लैमरस स्टाइल में कैरी किया जा सकता है। इस मौके पर आलिया ने लग्जरी ब्रांड गुची की स्पेशल साड़ी पहनी थी, जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल से बनाया गया था। खास बात ये है कि ये ब्रांड की पहली साड़ी थी।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट की खास साड़ी को बहुत ही बारीकी से डिजाइन किया गया था। इसमें क्रिस्टल का जालीदार पैटर्न बनाया गया और बीच-बीच में गुची का मोनोग्राम भी लगाया गया। बॉर्डर को भी अलग तरीके से हाईलाइट किया गया था।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट ने साड़ी के साथ डीप वी नेकलाइन के साथ, बैक पर पतली डोरी थी। साड़ी का पल्लू भी ट्रेडिशनल नहीं बल्कि दुपट्टा स्टाइल वन साइड ओपन स्टाइल में कंधे पर लिया गया था। साड़ी के साथ उन्होंने बहुत ही पतला का हार कैरी किया था।

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

आलिया भट्ट ने स्वारोवस्की क्रिस्टल से बनी साड़ी को बिना ट्रेडिशनल प्लीट्स के स्कर्ट स्टाइल में कैरी कर रखा था। फैशन वर्ल्ड में इस लुक को 2025 का बेस्ट कान्स लुक बताया जा रहा है।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
आलिया भट्ट
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories