टी सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का दिल्ली में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे 70 साल के थे। फिलहाला उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो उन्होंने टी-सीरीज के शुरुआती कारोबार में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर परिवार और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
मनोरंजन जगत से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार का निधन हो गया है। बता दें कि दर्शन 70 साल के थे और दिल्ली में रहते थे। उनका निधन 18 अप्रैल को हुआ था। उनके जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे उनके निधन पर लगातार सोशल मीडिया के जरिए शोक जता रहे हैं। बता दें कि दर्शन लाइमलाइट से दूर रहते हैं और पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रहते हैं।
दर्शन कुमार का 70 की उम्र में निधन
सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा-"अभी-अभी दिल दहला देने वाली खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादें के साथ छोड़कर चले गए हैं। वे सचमुच एक महान व्यक्ति थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई गायकों को लॉन्च किया और उनका समर्थन किया। उन्होंने अनगिनत प्रतिभाओं को अवसर दिए। माता रानी उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।"
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla के डायरेक्टर की बेटी है बेहद खूबसूरत, कर चुकी इतनी फिल्मों में काम
क्या करते थे दर्शन कुमार
दर्शन कुमार भारत की सबसे बड़े संगीत लेबल और फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की कमान संभाला करते थे। दर्शन कंपनी का अभिन्न अंग थे और पर्दे के पीछे से कलाकारों, विशेष रूप से पंजाबी और क्षेत्रीय संगीत के क्षेत्र में उनका समर्थन करने के लिए जाने जाते थे। बता दें कि गुलशन कुमार द्वारा 1983 में टी-सीरीज की स्थापना के बाद से कंपनी का संचालन उनके छोटे भाई कृष्ण कुमार और बेटे भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा है, जबकि उनकी बेटियां तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार गायिकाएं हैं। बता दें कि गुलशन कुमार की 12 अगस्त, 1997 को मुंबई के जुहू स्थित एक मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय उनकी उम्र 46 साल थी। बताया जाता है कि तीन हमलावरों ने उन पर कई बार गोलियां चलाईं, इस चौंकाने वाली घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Alert: सिद्धू पर आएगी आफत, सहाना के सामने खुलेगा बड़ा राज
