MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Cannes 2025 से Alia Bhatt की 9 PHOTO, देखकर लोग बोले- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?

Cannes 2025 से Alia Bhatt की 9 PHOTO, देखकर लोग बोले- कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?

78वें Cannes Film Festival में आलिया भट्ट का लुक खूब लाइमलाइट लूट रहा है। लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते नहीं थक रहे। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि वे शायद ही कान्स जाएंगी। लेकिन फेस्टिवल के 11वें दिन रेड कारपेट पर उतर उन्होंने सभी शंकाएं दूर कर दीं…

Gagan Gurjar | Published : May 24 2025, 08:09 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

आलिया भट्ट ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। और यकीन मानिए उनका यह डेब्यू धमाकेदार रहा है। इस मौके से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है।

29
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

खुद आलिया भट्ट ने Cannes Film Festival से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "हैलो कान्स।" इसके साथ उन्होंने लोरियल पेरिस को टैग किया है, जिसकी ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर वे वहां पहुंची हैं।

Related Articles

उधर Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय का Operatrion Sindoor, इधर इस एक्ट्रेस संग डिनर पर दिखे पति अभिषेक!
उधर Cannes 2025 में ऐश्वर्या राय का Operatrion Sindoor, इधर इस एक्ट्रेस संग डिनर पर दिखे पति अभिषेक!
10 PHOTOS: Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने पहना बैकलेस गाउन, लोग बोले- OMG!
10 PHOTOS: Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने पहना बैकलेस गाउन, लोग बोले- OMG!
39
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

32 साल की आलिया भट्ट ने इस मौके के लिए सॉफ्ट पेस्टल फ्लोरल गाउन चुना, जिसमें शानदार एम्ब्रायडरी और क्लासिक सिल्हूट नज़र आ रहा था। आलिया इस गाउन में एकदम परी जैसी दिख रही थीं।

49
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट केली रीचर्ड्ट की हॉलीवुड फिल्म 'द मास्टरमाइंड' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसका प्रीमियर इस फेस्टिवल के दौरान 23 मई को किया गया।

59
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

खैर, आलिया भट्ट पर ही फोकस रखते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से उनका लुक देखकर लोग उनसे नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं। वे कमेंट बॉक्स में आलिया की भर-भर कर तारीफ़ कर रहे हैं।

69
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने 'राजी' फेम एक्ट्रेस की तस्वीरों को लेकर लिखा है, "वह बेहद खूबसूरत और स्टनिंग है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आप पर गर्व है मेरी क्वीन।" एक यूजर ने लिखा, "हम सभी को आप पर गर्व है।"

79
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

एक यूजर ने आलिया भट्ट की तस्वीरें देखकर लिखा है, "कोई बना किसी एफर्ट के इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।" एक यूजर का कमेंट है, "OMG! बेहद खूबसूरत।" एक यूजर ने लिखा, "तुम इस गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रही हो। पोस्ट करने के लिए शुक्रिया।"

89
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

ऐसा कहा जा रहा था कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट कान्स डेब्यू कैंसिल कर सकती हैं। हालांकि, 23 मई को उन्होंने वहां पहुंचकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

99
Asianet Image
Image Credit : Alia Bhatt Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को पिछली बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था, जो डिजास्टर रही थी। उनकी आने वाली फिल्मों में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' शामिल हैं, जो अभी प्रोडक्शन स्टेज में हैं।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
आलिया भट्ट
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories