Aamir Khan की उस HIT फिल्म के गाने से टाइटल ले बनाई मूवी, हुई ऐसी हालत
Biggest Flop Film All Is Well: 2009 में एक फिल्म आई थी, जिसका टाइटल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाने से लिया गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आइए, जानते हैं इसके बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
कई बार कुछ ऐसी फिल्में भी होती हैं, जो अच्छी स्टारकास्ट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है। ऐसी ही एक फिल्म 2015 में आई थी। इस फिल्म में नामी कलाकार थे, पर फिल्म महाडिजास्टर रही।
आपको बता दें कि ये वो फिल्म जिसका टाइटल आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स के एक फेमस से लिया गया। ये गाना था ऑल इज वेल..।
हम यहां बात कर रहे हैं फिल्म ऑल इज वेल की। इस फिल्म अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, सुप्रिया पाठक और असिन लीड रोल में थे। फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था।
ऑल इज वेल 2015 में रिलीज हुई एक कॉमेडी ड्रामा थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का टाइटम डांस नाचन फर्राटे..भी था। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखा पाई।
ऑल इज वेल एक सिंगर की कहानी है, जो खुद गुंडों के एक समूह से भागता फिर रहा होता है। फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी भी भरपूर थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म असिन की आखिरी फिल्म थी।
ऑल इज वेल में सारा मसाला था, जो एक फिल्म में होना चाहिए। फिल्म का बजट 28 करोड़ था और ये बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ ही कमा पाई थी।