बिहारी बेटी का बॉलीवुड सफर : अब टेरेंस लुईस संग रोमांस?
पटना की आयशा ऐमन अब बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार हैं। अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार आईं आयशा, टेरेंस लुईस के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बिहार की आयशा ऐमन ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली है। वे पटना की रहने वाली हैं, लेकिन उनका नया ठिकाना मुंबई है। इस समय वे अपने होम टाउन में एक मूवी की शूटिंग के लिए मौजूद हैं। जहां उन्होंने अपने सपनों और उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने के बारे में बात की है।
आयशा ऐमन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार आई हुईं हैं, पटना और आसपास के लोकेशनों पर मूवी की शूटिंग जारी है। अनाम फिल्म में वे एक बिहारी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। उनके अपोजिट मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस हैं, जो इस मूवी के ज़रिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं।
आयशा ऐमन ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की फील्ड में अपने सपनों को उड़ान दी है। इसके पीछे वे अपने पेरेंटस का भरोसा और आशीर्वाद बताती हैं। हालिया एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया कि "अगर आपके माता-पिता आप पर भरोसा करें, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।" यही फेथ और डेडीकेशन की वजह से उन्होंने 2015 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और उन्होंने मिस इंटरनेशनल (जापान) कॉम्पीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
आयशा ऐमन के करियर के टर्निंग पॉइंट
* आयशा ने हिंदी मीडियम से पढ़ाई की , हालांकि उन्होंने खुद को बेहतर तरीके से स्टबलिश किया । सौंदर्य प्रतियोगिताओं के अलावा वे जापान टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी है।
- आएशा ने शाहरुख़ ख़ान और महेंद्र सिंह धोनी जैसे स्टार के साथ ऐड फिल्मों में काम किया और जल्द ही वे "इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2", "AK-47", और "पाखी" जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आएंगी।
- आयशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉक डाउन से की थी, इसके बाद वे कई और फिल्मों और वेब शो में अपनी अदायगी का हुनर दिखा चुकी हैं।
आयशा को गर्व है कि उन्होंने बिहार की भूमि में जन्म लिया। वे इसे चाणक्य, आर्यभट्ट और माता सीता की जन्मभूमि बताती हैं। वे इस माटी से गहरा लगाव भी महसूस करती हैं। वे कहती हैं, "मैं मुंबई में रहती हूं, लेकिन मेरी आत्मा तो बिहार में बसी है।" उनका मानना है कि बिहार की बेटियां आगे बढ़ें, वे भी अपने सपनों को पूरा करें।
आएशा ने बिहार सरकार की नई फिल्म पॉलिसी को कलाकारों के लिए शुभ संकेत बताया । उन्होंने कहा कि यदि फिल्म मेकिंग के लिए सब्सिडी मिलेगी और शूटिंग को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बिहार में सिनेमा कल्चर को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने भोजपुरी को "हमारी अपनी और प्यारी भाषा" बताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो वे भोजपुरी फिल्मों में भी ज़रूर काम करेंगी।