- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Bollywood के वो 6 कपल, जिनके पास सबसे ज्यादा दौलत, पर कौन है इनमें सबसे अमीर?
Bollywood के वो 6 कपल, जिनके पास सबसे ज्यादा दौलत, पर कौन है इनमें सबसे अमीर?
Bollywood Richest Couples: बॉलीवुड के इलाइट कपल्स ने न केवल फिल्मी करियर बल्कि स्मार्ट बिजनेस, लग्जरी ब्रांड्स, एंडोर्समेंट्स और स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट के जरिए अच्छी खासी दौलत बना ली है। आइए, देखते हैं कौन कपल सबसे ज्यादा अमीर है...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना से लेकर शाहरुख खान-गौरी तक, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कपल्स है, जो शानदार दौलत के मालिक है। आइए, देखते हैं इनमें से सबसे ज्यादा पैसे वाला कौन हैं।
1. सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर 485 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पति सैफ अली खान की संपत्ति 1200 करोड़ हैं। कई आलीशान घरों और रियल एस्टेट के मालिक है। दोनों की कुल संपत्ति 1685 करोड़ है।
2. शाहरुख खान न केवल भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं बल्कि वे दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में से भी एक हैं। शाहरुख ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों, अपनी वीएफएक्स कंपनी और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से काफी प्रॉपर्टी बनाई है। उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने डिजाइन ब्रांड गौरी खान डिजाइन्स अच्छा खासा पैसा बनाया है। डीएनए इंडिया के अनुसार कपल के पास कुल 8096 करोड़ की संपत्ति है। ये कपल बॉलीवुड का सबसे अमीर कपल है।
3. अक्षय कुमार ने फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिटनेस और टेक स्टार्टअप में निवेश करके काफी दौलत कमाई है। ट्विंकल खन्ना, हालांकि अब एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वे एक बेस्टसेलिंग राइटर और एंटरप्रन्योर हैं, जिनके पास 942 करोड़ की संपत्ति है। डीएनए इंडिया की मानेंतो कपल की कुल संपत्ति 3542 करोड़ है।
4. यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने भारत में सबसे शक्तिशाली फिल्म प्रोडक्शन हाउस में से एक का निर्माण किया है। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो उनके पास 7200 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी रानी मुखर्जी, के पास 200 करोड़ संपत्ति है। इस हिसाब दोनों की कुल संपत्ति 7400 करोड़ है।
5. फैशनिस्टा और एक्ट्रेस सोनम कपूर की निजी संपत्ति भले ही ज्यादा हो, लेकिन उनके पति आनंद आहूजा नामी बिजनेसमैन हैं। फैशन लेबल और स्नीकर स्टोर के संस्थापक आनंद की संपत्ति 4805 करोड़ बताई गई है। डीएनए इंडिया के अनुसार दोनों की कुल संपत्ति 4900 करोड़ है।
6. अनुष्का शर्मा के पास 300 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली के पास 1000 करोड़ है। जीक्यू की रिपोर्ट के हिसाब से फैशन लेबल से लेकर लग्जरी एंडोर्समेंट और स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट तक दोनों की कुल संपत्ति 1300 करोड़ है।