3 मूवी, 2 और 3 बार एक ही नाम से बनीं, हर बार हीरो एक ही रहा
बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि एक नाम से कई मूवी बनीं। खास बात यह है कि कई बार एक ही नाम से बनी इन फिल्मों में एक ही एक्टर ने काम किया। जानिए ऐसी 3 मूवी के बारे में, जिनमें से दो 2-2 और एक 3 बार एक ही नाम से एक ही एक्टर के साथ बनी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
3 फ़िल्में, जो 2 और 3 बार एक ही नाम से बनी
हम जिन तीन फिल्मों की बात कर रहे हैं, वे हैं 'कंगन', अफ़साना' और इंतकाम'। इनमें 'कंगन' तीन बार और बाकी दो दो-दो बार बनीं। इन सभी फिल्मों में जो एक एक्टर कॉमन रहा, वो हैं अशोक कुमार, जिन्हें दादा मुनि नाम से जाना जाता है
पहली बार 'कंगन' 1939 में बनी
‘कंगन’ नाम की पहली फिल्म 1939 में आई थी। लीला चिटनिस ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और उनके साथ अशोक कुमार लीड रोल में नज़र आए थे।
कंगन नाम की दूसरी फिल्म 1959 में आई
1959 में रिलीज हुई 'कंगन' का डायरेक्शन महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट ने किया था। फिल्म में निरूपा रॉय, अशोक कुमार, पूर्णिमा और नासिर हुसैन जैसे कलाकार नज़र आए थे।
1971 में फिर बनी 'कंगन' नाम की फिल्म
डायरेक्टर के. बी. तिलक 1971 में 'कंगन' नाम से फिल्म लाए। इस फिल्म में अशोक कुमार, माला सिन्हा और संजीव कुमार जैसे कलाकार नज़र आए थे।
अशोक कुमार की फिल्म 'इंतकाम'
डायरेक्टर आर. के. नायर 1969 में 'इंतकाम' लेकर आए। इस फिल्म में अशोक कुमार, संजय खान और साधना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
'इंतकाम' की दूसरी फिल्म 1988 में रिलीज हुई
1988 में डायरेक्टर राजकुमार कोहली 'इंतकाम' लेकर आए। इस फिल्म में सनी देओल, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री और किमी काटकर के साथ अशोक कुमार और निरूपा रॉय की भी अहम् भूमिका थी।
अशोक कुमार की फिल्म 'अफ़साना'
'अफ़साना' नाम की पहली फिल्म 1951 में रिलीज हुई थी। 'महाभारत' फेम बी. आर. चोपड़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अशोक कुमार, वीणा, प्राण और कुलदीप कौर अहम् रोल में नज़र आए थे।
दूसरी बार 'अफ़साना' 1966 में रिलीज हुई
डायरेक्टर ब्रिज 1966 में 'अफ़साना' नाम की फिल्म लेकर आए। इस फिल्म में अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और पद्मिनी ने अहम् भूमिका निभाई थी।