Arshad Warsi की 10 सबसे कमाऊ फिल्में, 4 तो 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई
Arshad Warsi Highest Grossing Movies: अरशद वारसी पर शेयर प्रमोशन के चलते सेबी ने प्रतिबंध लगाया है। इसी बीच आपको उनकी अबतक की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। आइए, जानते हैं उनकी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
10. अरशद वारसी की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में फालतू 10वें नंबर पर है। 2011 में आई इस फिल्म ने 34.20 करोड़ कमाए थे।
9. 2014 में आई फिल्म डेढ़ इशकिया अरशद वारसी की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर है। फिल्म ने 43.73 करोड़ कमाए थे।
8. अरशद वारी की फिल्म इश्किया 2010 में आई थी। फिल्म ने 39.84 करोड़ कमाए थे। उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में ये मूवी 8वें नंबर पर है।
7. अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 2013 में आई थी। फिल्म ने 46 करोड़ का बिजनेस किया था। अरशद की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में ये मूवी 7वें नंबर पर है।
6. 2007 में आई अरशद वारसी की फिल्म धमाल ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने 51 करोड़ का कारोबार किया था।
5. अरशद वारसी की फिल्म पागलपंती उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। 2019 में आई फिल्म ने 51 करोड़ का बिजनेस किया था।
4. अरशद वारसी की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में डबल धमाल चौथे नंबर पर है। 2011 में आई इस फिल्म ने 71 करोड़ की कमाई की थी।
3. अरशद वारसी की सबसे कमाऊ मूवीज की लिस्ट में तीसरे पर फिल्म गोलमाल 3 है। 2010 में आई इस फिल्म ने 162 करोड़ कमाए थे।
2. टोटल धमाल अरशद वारसी की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 2019 में आई फिल्म ने 232 करोड़ कमाए थे।
1. अरशद वारसी की सबसे कमाऊ गोलमाल अगेन है। 2017 में आई इस फिल्म ने 308.62 करोड़ का बिजनेस किया था।