- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Day 1 Advance Booking में कर गई धमाका! जानिए पेड प्रीव्यू से कितनी कमाई की?
Bhooth Bangla Day 1 Advance Booking में कर गई धमाका! जानिए पेड प्रीव्यू से कितनी कमाई की?
Akshay Kumar Film Bhooth Bangla रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने कैसा परफॉर्मेंस दिया। जानिए पहले दिन के लिए भूत बंगला के लिए कितने टिकट बिके?

'भूत बंगला' के लिए पहले दिन कितने टिकट एडवांस में बिके?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले दिन के लिए 'भूत बंगला' के कुल 129690 टिकट एडवांस में बिके हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के टिकटों की यह बिक्री इसके 2D वर्जन के 12784 शोज के लिए हुई है, जो देशभर में चल रहे हैं।
'भूत बंगला' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की?
इसी रिपोर्ट की मानें तो 'भूत बंगला' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से लगभग 3.32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यहां एवरेज टिकट प्राइस 213 रुपए लिया गया है। कमाई के ये आंकड़े बिना ब्लॉक सीट्स के हैं। अगर इसमें ब्लॉक सीट्स को शामिल कर दिया जाए तो कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपए हो जाता है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' धमाका या फुस्सी बम? पढ़ें मूवी रिव्यू
'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू से कितनी कमाई की?
17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज से पहले 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इन प्रीव्यू शोज से फिल्म ने एस्टीमेटेड 2.75 करोड़ रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया है।
'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यूज के लिए कितने टिकट बिके?
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो पेड प्रीव्यूज के प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' के लगभग 40 हजार से ज्यादा टिकट सिर्फ टॉप नेशनल सिनेमा चेन्स पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में बिके। माना जा रहा है कि टिकटों की भारी भरकम बिक्री के चलते फिल्म ने शानदार कमाई की है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, एक के बजट में बन जाएं 'भूत बंगला' जैसी 4 मूवी!
Bhooth Bangla Day 1 Collection कितना हो सकता है?
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' पहले दिन यानी शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को डबल डिजिट में ओपनिंग कर सकती है। पहले दिन की कमाई 12 करोड़ रुपए से लेकर 16 करोड़ रुपए तक लगाया जा रहा है, जो पेड प्रीव्यू से हुए कलेक्शन को मिलाने के बाद 20 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।
Bhooth Bangla Budget And Star Cast
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा, जाकिर हुसैन, जीशू सेनगुप्ता और दिवंगत असरानी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। अक्षय कुमार ने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।