इकलौती स्टार बेटी, जो 13 साल से है हिट मशीन, अब तक दीं सिर्फ 3 फ्लॉप
बॉलीवुड में हर साल कई स्टार किड डेब्यू करते हैं। कुछ सर्वाइव कर जाते हैं तो कुछ बैक टू पवेलियन हो जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी स्टार बेटी की, जो 13 साल से हिट मशीन है। अब तक इस स्टार बेटी ने सिर्फ 3 फ्लॉप फ़िल्में दी हैं। जानिए कौन है यह...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हम जिस स्टार बेटी की बात कर रहे हैं, वह कई सुपरस्टार्स पर भारी पड़ती है। यह स्टार बेटी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद में शामिल होती है। और तो और बिना हीरो के भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखती है। यह एक्ट्रेस एक मशहूर फिल्ममेकर की बेटी है तो एक दिग्गज दिवंगत स्टार की बहू और आज की जनरेशन के सबसे पॉपुलर स्टार की बीवी है।
आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, यह स्टार बेटी कोई और नहीं, बल्कि आलिया भट्ट हैं। आलिया महेश भट्ट की बेटी, दिवंगत ऋषि कपूर की बहू और सुपरस्टार रणबीर कपूर की बीवी हैं। आलिया 2012 से फिल्मों में काम कर रही हैं और पहली फिल्म से ही वे लोगों की फेवरेट एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।
2012 में आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपए कमाकर सेमी हिट रही। 2014 में वे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन करने वाली 'हाईवे', हिट '2 स्टेट्स' और हिट 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नज़र आईं। इन तीनों फिल्मों की कमाई क्रमशः 30.61 करोड़, 102.13 करोड़ और 76.81 करोड़ रुपए रही थी।
2015 आलिया भट्ट के लिए बदकिस्मत रहा और उन्हें करियर की पहली फ्लॉप 'शानदार' मिली, जिसने सिर्फ 43.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2016 में आलिया की तीन फ़िल्में सेमी हिट 'कपूर एंड संस', एवरेज 'उड़ता पंजाब' और हिट 'डियर जिंदगी' आईं। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 73.29 करोड़, 60.33 करोड़ और 68.19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2017 में अलिया भट्ट हिट 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में दिखीं, जिसकी कमाई 116.68 करोड़ रुपए रही थी। 2018 में वे 123.84 करोड़ रुपए कमाने वाली सुपरहिट 'राजी' में नज़र आईं। 2019 में आलिया भट्ट की दो फ़िल्में आईं। इनमें पहली 'गली बॉय' 140.25 करोड़ रुपए कमाकर हिट साबित हुई और दूसरी 'कलंक' 80.35 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर और आलिया के करियर की दूसरी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
2022 आलिया भट्ट के लिए सबसे खुशकिस्मत रहा। इस साल उनकी पहली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 129.10 करोड़ रुपए कमाकर हिट रही। दूसरी फिल्म 'RRR' ब्लॉकबस्टर रही, जिसके सिर्फ हिंदी वर्जन ने 274.31 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा' ने एवरेज प्रदर्शन किया, जिसकी कमाई 257.44 करोड़ रुपए रही थी।
आलिया भट्ट 2023 में इकलौती फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नज़र आईं, जो हिट रही थी। इस फिल्म ने 153.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2024 में भी आलिया की एक फिल्म 'जिगरा' आई, जो डिजास्टर रही थी। यह आलिया की अब तक की तीसरी फ्लॉप रही, जिसने 30.69 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे आगे 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' में नज़र आएंगी। फिलहाल दोनों फ़िल्में प्रोडक्शन स्टेज में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से 'लव एंड वॉर' इसी साल 14 अगस्त को रिलीज हो सकती है।
नोट : आलिया भट्ट की सिर्फ वो फ़िल्में लिस्ट में शामिल की गई हैं, जो थिएटर्स में रिलीज हुई हैं। बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा सिर्फ भारत में कलेक्शन का है।