MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Housefull 5 से पहले आईं अक्षय कुमार की 5 सबसे महंगी फ़िल्में, इनमें 3 डिजास्टर

Housefull 5 से पहले आईं अक्षय कुमार की 5 सबसे महंगी फ़िल्में, इनमें 3 डिजास्टर

अक्षय कुमार की मेगा बजट फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसकी रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म लगभग 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। जानिए अक्षय की 5 सबसे महंगी फिल्मों का हाल कैसा रहा...

Gagan Gurjar | Published : May 28 2025, 01:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Social Media

1.2.0 (2018)

बजट : लगभग 543 करोड़ रुपए (सभी वर्जन मिलाकर)

डायरेक्टर शंकर की इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन बने थे और रजनीकांत इसके हीरो थे। फिल्म का हिंदी वर्जन 189.55 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रहा था। लेकिन बाकी वर्जनों ने निराश किया था। ओवरऑल यह फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में आती है।

25
Asianet Image
Image Credit : Social Media

2.बड़े मियां छोटे मियां (2024)

बजट : लगभग 350 करोड़ रुपए

अली अब्बास जफर ने इस डिजास्टर फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी हीरो थे और विलेन के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आए थे। यह फिल्म सिर्फ 59.17 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई थी।

Related Articles

35
Asianet Image
Image Credit : Social Media

3.सम्राट पृथ्वीराज (2022)

बजट : लगभग 200 करोड़ रुपए)

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार हीरो थे और विलेन के रोल में मानव विज नज़र अए थे। इस फिल्म ने सिर्फ 68.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

45
Asianet Image
Image Credit : Social Media

4. बच्चन पांडे (2022)

बजट : लगभग 182 करोड़ रुपए

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। अक्षय कुमार फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 49.98 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

55
Asianet Image
Image Credit : Social Media

5.सूर्यवंशी (2021)

बजट : लगभग 180 करो रुपए

अक्षय कुमार इस फिल्म के हीरो और जैकी श्रॉफ इसके विलेन थे। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही इस फिल्म ने 196 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories