Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • कैसे Housefull 5 के दो वर्जन बनाने से मेकर्स को रहा नुकसान? यहां जानें पूरा गणित

कैसे Housefull 5 के दो वर्जन बनाने से मेकर्स को रहा नुकसान? यहां जानें पूरा गणित

Akshay Kumar Housefull 5 Both Version: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म लगातार कमाई में नए रिकॉर्ड भी बना रही है। इसी बीच खबर है कि फिल्म के 2 वर्जन होने के कारण मेकर्स को नुकसान हो रहा है।

Rakhee Jhawar | Published : Jun 12 2025, 10:25 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : instagram

6 जून को रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 शुरुआत से ही सिनेमाघरों में खूब गदर कर रही है। अक्षय कुमार की इस मल्टी स्टारर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज को 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 119.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने 173.64 करोड़ कमा लिए हैं।

Related Articles

Housefull 5 बनी इस स्टार किड की पहली 100 करोड़ी फिल्म, जानें इनकी टॉप 4 मूवी का हाल
Housefull 5 बनी इस स्टार किड की पहली 100 करोड़ी फिल्म, जानें इनकी टॉप 4 मूवी का हाल
Panchayat का साउथ में बना रीमेक, जानें क्या है नाम और कितने एपिसोड की है वेब सीरीज
Panchayat का साउथ में बना रीमेक, जानें क्या है नाम और कितने एपिसोड की है वेब सीरीज
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

इसी बीच खबर आ रही है हाउसफुल 5 के दो वर्जन यानी ए और बी बनाकर मेकर्स को भारी नुकसान उठाया पड़ा रहा है। दरअसल, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो इस फिल्म की दो एंडिंग चाहते थे, जिसमें अलग-अलग किलर हों। फिल्म को प्रमोट भी इसी बेस पर किया।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो हाउसफल 5 की रिलीज के बाद वर्जन ए की टिकिटें ज्यादा बिकी, जिसकी वजह से बी वर्जन को घाटा हो रहा है। इतना ही नहीं अब तो फिल्म के बी वर्जन के शोज भी घटा दिए गए हैं।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो एक सिनेमाघर के मालिक ने उन्हें बताया कि ज्यादातर दर्शक हाउसफुल 5 का एक वर्जन देखना पसंद कर रहे हैं। बुक माय शो पर बुकिंग करते वक्त फिल्म के एक वर्जन का ऑप्शन पहले है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे ही सिलेक्ट कर रहे हैं।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाउसफुल 5 के बी वर्जन में दर्शकों की कमी होने के कारण मेट्रो सिटीज के अलावा अन्य कई शहरों में इसके शो कैंसिल करने पड़ रहे हैं, इससे मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है।

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी आदि हैं।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
रितेश देशमुख
अभिषेक बच्चन
 
Recommended Stories
Top Stories