Film Golmaal 5 Comfirmed: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल सीरीज की अगली कड़ी को लेकर ताजा और धांसू अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने सीरीज का 5वां पार्ट कन्फर्म कर दिया है। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़ी पूरी अपडेट।
Ajay Devgn Film Golmaal 5 Comfirmed: रोहित शेट्टी और अजय देवगन को साथ देखने के लिए फैन्स हमेशा उत्सुक रहते हैं। आखिरी बार दोनों ने साथ में फिल्म सिंघम अगेन में काम किया था। हालांकि, ये मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब दोनों की गोलमाल सीरीज की अगली कड़ी को लेकर एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने गोलमाल (Golmaal 5) सीरीज की 5वीं कड़ी को कन्फर्म कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म ने जुड़ी अपडेट्स भी शेयर की है। आपको बता दें कि इस सीरीज चौथी कड़ी 2017 में गोलमाल अगेन आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था।
अजय देवगन गोलमाल 5 अपडेट
काफी समय से फैन्स अजय देवगन की गोलमाल सीरीज की अगली कड़ी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, मेकर्स ने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए गोलमाल 5 को कन्फर्म कर दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रोहित शेट्टी फिलहाल मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी और मेकर्स इस साल के अंत तक इसकी एडिटिंग पूरी कर लेंगे। इसे 2026 की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। राकेश मारिया की बायोपिक पर काम पूरा करने के तुरंत बाद रोहित गोलमाल 5 की तैयारी में लग जाएंगे और फरवरी-मार्च 2026 तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। सूत्र ने आगे बताया कि गोलमाल 5 का बैसिक प्लॉट लॉक हो चुका है और स्क्रीनप्ले लिखने का काम पहले से ही चल रहा है।
गोलमाल 5 सीरीज के बारे में
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ मिलकर गोलमाल सीरीज की शुरुआत की थी। सीरीज की पहली फिल्म गोलमाल फन अनलिमिडेट 2006 में आई थी। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद 2008 में गोलमाल रिटर्न्स आई, ये भी शानदार रही। 2017 में गोलमाल 3 आई थी और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाका किया। 2017 में गोलमाल अगेन आई और ये मूवी सीरीज की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। गोलमाल में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी, मुकेश तिवारी, श्रेयस तलपड़े कुणाल खेमू, जॉनी लीवर नजर आए। इनके अलावा फिल्म के हिसाब से स्टारकास्ट बदली गई। चारों ही फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 करोड़ की कलेक्शन किया था।