सार

मां के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने बेटी न्यासा के फ़िल्मी करियर पर बात की और बताया कि फिलहाल न्यासा की रुचि एक्टिंग में नहीं है। काजोल ने फिल्म में अपने किरदार और भावनात्मक जुड़ाव के बारे में भी बताया।

Ajay Devgn On Nyasa On Maa Trailer Launch :  अजय देवगन गुरुवार को अपनी पत्नी काजोल की आने वाली हॉरर फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में, रेड 2 एक्टर ने अपनी बेटी न्यासा के भविष्य की प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की। ट्रेलर इवेंट में एक्टर से पूछा गया कि उन्होंने होम प्रोडक्शन की फिल्म में न्यासा को क्यों नहीं लिया। इस पर उन्होंने  सीधा सपाट जवाब दिया है। बता दें कि अजय देवगन ने काजोल स्टारर मां को प्रोड्यूस किया था ।


अजय देवगन ने बताया न्यासा को मां के लिए क्यों नहीं किया कास्ट
अजय देवगन द्वारा अपनी बेटी न्यासा को फिल्म में कास्ट नहीं करके सवाल पर कहा कि वह अभी इस तरह के काम में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। हम उसे किसी काम के लिए प्रेशर तो नहीं बना सकते हैं। उसे जब ठीक लगेगा, वो इस बारे में अपना फैसला लेगी। 
इस बीच मां मूवी में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, काजोल ने कहा, "मैंने सलाम वेंकी के दौरान भी इस बारे में बात की थी.. किसी भी पेरेंटस के लिए बच्चों को खोना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बुरा सपना होता है। उन्होंने आगे कहा, "मैं आमतौर पर अपनी फीलिंग्स का अपने शॉट के लिए इस्तेमाल नहीं करती, ना इससे प्रभावित होती हूं, लेकिन कहीं न कहीं फीलिंग्स आसानी से आ जाती हैं। आंसू अधिक आसानी से बहते हैं। क्योंकि आप इससे बहुत जुड़ाव महसूस करते हैं, और यह बहुत रियल है।"

आजय-काजोल के बच्चों का जन्म 

अजय देवगन और काजोल की शादी 1999 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं, न्यासा, जिसका जन्म 2003 में हुआ और युग का जन्म 2010 में हुआ। न्यासा ने बीते महीने अपना 22वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अजय ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट की।