Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Govinda Wife Sunita Ahuja Bollywood Debut: गोविंदा को फिल्मों को तरस रहे हैं और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एकता कपूर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। निजी विवादों और तलाक की अफवाहों के बीच उनका यह कदम बड़ा कमबैक माना जा रहा।

गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू!
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है। यह प्रोजेक्ट बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रहा है और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता फिल्म में एक अहम किरदार निभाएंगी और करीब 20 दिनों की शूटिंग करेंगी।
लाइमलाइट में क्यों बनी हुई हैं सुनीता आहूजा?
फिल्म साइन करने की खबर ऐसे समय में आई है जब सुनीता आहूजा पहले से ही पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके और गोविंदा के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आई थीं। हालांकि इन चर्चाओं पर परिवार की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, लेकिन आधिकारिक रूप से किसी बड़े बदलाव की पुष्टि नहीं की गई।
गोविंदा-सुनीता की शादी, परिवार और हालिया स्टेटमेंट्स
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और लंबे समय तक उनकी जोड़ी को इंडस्ट्री में मजबूत रिश्ते की मिसाल माना जाता रहा। हाल के इंटरव्यूज़ में सुनीता ने इशारों-इशारों में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ नाराज़गी ज़ाहिर की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आने वाले समय में अपने परिवार में शांति और स्थिरता चाहती हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बताया बड़ी साजिश
तमाम अटकलों के बीच गोविंदा ने हाल ही में रिएक्शन दिया और शादीशुदा जिंदगी को लेकर आ रहीं खबरों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवार को गलत तरीके से घसीट रहे हैं। उनका कहना था कि शुरुआती दौर में लोग समझ नहीं पाते कि वे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ खड़े रहने और सच्चाई सामने आने की बात कही।
दो बच्चों के पैरेंट्स हैं गोविंदा और सुनीता
गोविंदा और सुनीता आहूजा के दो बच्चे हैं। बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। जहां एक तरफ पारिवारिक मुद्दों को लेकर चर्चाएं जारी हैं, वहीं दूसरी ओर सुनीता का फिल्मों की दुनिया में कदम रखना उनकी जिंदगी का नया अध्याय माना जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने इस नए सफर में दर्शकों का कितना दिल जीत पाती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।