Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan v/s Sunny Deol: 90 के दशक की वो तारीख जब भिड़े थे 2 दिग्गज, कौन पड़ा भारी?

Aamir Khan v/s Sunny Deol: 90 के दशक की वो तारीख जब भिड़े थे 2 दिग्गज, कौन पड़ा भारी?

Aamir Khan v/s Sunny Deol: आमिर खान की दिल और सनी देओल की फिल्म घायल की रिलीज को 35 साल पूरे। दोनों दिग्गज हीरो की फिल्म एक ही रिलीज हुई और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रही। आइए, जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कौन किस पर भारी पड़ा। 

Rakhee Jhawar | Published : Jun 22 2025, 03:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश आम बात हो गई हैं। कई बार क्लैश की वजह से किसी फिल्म को फायदा होता है किसी को बारी नुकसान भी झेलना पड़ता है। वहीं, 90 के दशक में आई आमिर खान की फिल्म दिल और सनी देओल की फिल्म घायल में जबरदस्त क्लैश देखने को मिला था। दोनों ही फिल्में एक ही तारीख को रिलीज हुई थी।

26
Asianet Image
Image Credit : instagram

पहले बात करते हैं कि आमिर खान की फिल्म दिल की। दिल 1990 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफरी ने लीड रोल प्ले किया था। बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ये पहली मूवी थी। नौशीर खटाऊ और कमलेश पांडे द्वारा लिखित इस फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था।

Related Articles

वो 8 फिल्म जिनकी रिलीज का सबको इंतजार, 3 न्यूकमर भी दिखाएंगे जलवा
वो 8 फिल्म जिनकी रिलीज का सबको इंतजार, 3 न्यूकमर भी दिखाएंगे जलवा
कौन है ये साउथ सुपरस्टार, जिसने 10 साल में की 11 मूवीज, सभी 100Cr पार
कौन है ये साउथ सुपरस्टार, जिसने 10 साल में की 11 मूवीज, सभी 100Cr पार
36
Asianet Image
Image Credit : instagram

बता दें कि 36वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म दिल को 8 नॉमिनेशन मिले थे। माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया था। आमिर खान की फिल्म दिल ब्लॉकबस्टर रही है। फिल्म को तेलुगु में थोली मुड्डू (1993) के नाम से बनाया गया था। इसे कन्नड़ में शिवरंजनी (1997) नाम बनाया गया।

46
Asianet Image
Image Credit : instagram

बात सनी देओल की फिल्म घायल की करें तो एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जो राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित और निर्देशित थी। संतोषी ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। धर्मेंद्र इसके प्रोड्यूसर थे। फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्रि, राज बब्बर और अमरीश पुरी, मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी थे।

56
Asianet Image
Image Credit : instagram

सनी देओल की फिल्म घायल को 36वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 8 नामांकन मिले और इसने 7 अवॉर्ड जीते थे, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स शामिल है। वहीं, 38वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में घायल को बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनिंग फिल्म और सनी देओल को स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।

66
Asianet Image
Image Credit : instagram

फिल्म घायल को राजकुमार संतोषी ने 2.50 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था। बाद में घायल का 1992 में तमिल में भारतन, 1998 में तेलुगु में गम्यम और 1999 में कन्नड़ में विश्वा के नाम से रीमेक बनाया गया था।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
आमिर खान
सनी देओल
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories