MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood Upcoming Films April: 6 फिल्में मचाएंगी गदर, किस मूवी का सबसे ज्यादा इंतजार?

Bollywood Upcoming Films April: 6 फिल्में मचाएंगी गदर, किस मूवी का सबसे ज्यादा इंतजार?

मार्च खत्म होने को है और 2-3 दिन बाद नया महीना अप्रैल शुरू हो जाएगा। अप्रैल में सिनेमाघरों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका देखने को मिलने वाला है। अप्रैल महीने में दर्शकों का मनोरंजन करने कई शानदार एक्शन-थ्रिलर और हॉरर-कॉमेडी फिल्में रिलीज रही है।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 29 2026, 03:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अप्रैल में रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में
Image Credit : instagram

अप्रैल में रिलीज होगी धमाकेदार फिल्में

अप्रैल में कई शानदार और जबरदस्त फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दर्शक अपनी पसंद की एक्शन या फिर कॉमेडी फिल्में देख सकता है। जानते हैं इन मूवीज के बारे में डिटेल में…

26
फिल्म डकैत एक लव स्टोरी
Image Credit : instagram

फिल्म डकैत एक लव स्टोरी

फिल्म डकैत ए लव स्टोरी के डायरेक्टर शेनिल देव है। ये उनकी डेब्यू मूवी है। इसका निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है और सुनील नारंग इसके सह-निर्माता हैं। इसे अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई इस फिल्म की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने तैयार की है। फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला लीड रोल में हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... April OTT धमाका: मर्डर मिस्ट्री से कॉमेडी तक, पूरे महीने एंटरटेनमेंट करेंगी 7 फिल्में-सीरीज

36
फिल्म भूत बंगला
Image Credit : instagram

फिल्म भूत बंगला

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला को लेकर खबर आ रही है कि ये 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और जिस्सू सेनगुप्ता भी हैं। इस फिल्म को देखने का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है।

46
फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2
Image Credit : instagram

फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। ये विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है। इस रोमांटिक कॉमेडी में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयनी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी भी हैं। जी स्टूडियोज और साउंड्रिया प्रोडक्शन की इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत झा हैं।

56
फिल्म द वार्डरोब
Image Credit : instagram

फिल्म द वार्डरोब

डायरेक्टर सौरभ चौबे की फिल्म द वार्डरोब 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ये एक जबरदस्त हॉरर फिल्म है। इसमें रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल लीड रोल में हैं।

66
फिल्म श्री बाबा नीब करोली महाराज
Image Credit : instagram

फिल्म श्री बाबा नीब करोली महाराज

शरद सिंह ठाकुर की फिल्म श्री बाबा नीब करोली महाराज 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें सुबोध भावे, हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनगर, मोहित गुप्ता, हेमंत पांडे, आरती नागपाल, वर्षा मानिकचंद श्रीवास्तव, हरदीप कौर, अनिरुद्ध दवे, गरिमा अग्रवाल हैं। वहीं, 24 को ही राज वासुदेव और आदिल हुसैन की फिल्म मर्सी भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें... HIT का रीमेक बना अजय देवगन की फिल्म में डाला ऐसा भयानक ट्विस्ट, गिरी औंधे मुंह-करोड़ों का लगा फटका

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
अक्षय कुमार
मृणाल ठाकुर
परेश रावल
वामिका गब्बी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
धुरंधर 2 पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के रामगोपाल वर्मा, क्या उनका इशारा 'खान तिकड़ी' की तरफ
Recommended image2
Dhurandhar 2: शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट दीपिका की देखभाल कैसे करते थे रणवीर सिंह? एक्टर का बड़ा खुलासा
Recommended image3
बॉक्स ऑफिस पर फेल Ustaad Bhagat Singh आ रही OTT पर, जानें कब-कहां देखें पवन कल्याण की मूवी
Recommended image4
Dhurandhar 2 vs Dangal: रणवीर की 'धुरंधर 2' के सामने पहाड़ जैसी चुनौती, क्या तोड़ पाएगी रिकॉर्ड
Recommended image5
कौन है ये शख्स, जिसने Dhurandhar 2 में रोल पाने सिर मुंडवाया-महीनों ऑडिशन दिया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved