- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 5: चौंका देंगे भूत बंगला के दूसरे मंगलवार की कमाई का आंकड़े
Bhooth Bangla Collection Day 5: चौंका देंगे भूत बंगला के दूसरे मंगलवार की कमाई का आंकड़े
अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार जलवा दिखा रही है। इसी बीच फिल्म के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।

अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की भूत बंगला
अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को रखा था गया, जिससे इसे खास फायदा नहीं हुआ। बता दें कि फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
फिल्म भूत बंगला का 5वें दिन का कलेक्शन
हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने अपने 5वें दिन अच्छा परफॉर्म किया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 6.82 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सोमवार को मूवी ने 6.75 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... वो 7 Star Kids, जो एक्टिंग नहीं ऐसे कमा रहे रोजी-रोटी, 1 का बेटा कर रहा 4500 की नौकरी
फिल्म भूत बंगला का नेट कलेक्शन कितना
फिल्म भूत बंगला ने 5 दिन के अंदर इंडिया में नेट 71.57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 85.38 पहुंच गया है। बता दें कि ये जल्दी की इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
फिल्म भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म भूत बंगला ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने अभी तक 111.86 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ओवरसीज में मूवी में 30 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। फिल्म को 11,183 शोज में दिखाया जा रहा है।
प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म
भूत बंगला प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने भूल भुलैया (2007) बनाई थी। दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी ने काम किया। भूत बंगला ने 111.40 करोड़ की कमाई की और 2026 की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।
फिल्म भूत बंगला के बारे में
भूत बंगला 2026 एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी लीड रोल में है। फिल्म में अक्षय डबल रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... BOX OFFICE पर ढेर Dacoit की OTT स्ट्रीमिंग डिटेल रिवील, अब तक इतना कमा पाई फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।