BOX OFFICE पर ढेर Dacoit की OTT स्ट्रीमिंग डिटेल रिवील, अब तक इतना कमा पाई फिल्म
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। फिल्म की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं और ये अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। इसी बीच इसके ओटीटी रिलीज डिटेल सामने आई हैं।

Dacoit की OTT स्ट्रीमिंग डिटेल
मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म डकैत बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसी बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने इसे ओटीटी पर स्ट्रीम करने की तैयारी कर ली है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर स्ट्रीम होगी डकैत
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डकैत मई के मध्य से अंत तक ऑनलाइन रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसकी ओटीटी रिलीज की कन्फर्म डेट रिवील नहीं हुई है। बता दें कि ये एक एक्शन थ्रिलर लव स्टोरी है।
फिल्म डकैत की 11वें दिन कमाई
sacnilk.com की मानें तो फिल्म डकैत की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 11वें दिन महज 40 लाख का बिजनेस किया। फिल्म के देशभर में 1108 शोज आयोजित किए जा रहे हैं।
फिल्म डकैत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब ने फिल्म डकैत ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट अभी तक 32.46 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 37.76 करोड़ हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 51.06 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, इसका ओवरसीज कलेक्शन 13.30 करोड़ है।
फिल्म डकैत के बारे में
डायरेक्टर शेनिल देव की फिल्म डकैत ए लव स्टोरी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष के साथ अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला भी लीड रोल में हैं। इसे सुप्रिया यारलागद्दा और सुनिएल नारंग ने प्रोड्यूस किया है और इसका बजट 75 करोड़ है।
फिल्म डकैत की कहानी
फिल्म डकैत की कहानी हरि (अदिवी सेष) और जूलियट (मृणाल ठाकुर) की लव स्टोरी पर बेस्ड है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन जूलियट के धोखे के कारण हरि को जेल होती है। धोखे का बदला लेने हरि जेल से भाग जाता है। वो एक हॉस्पिटल में डकैती डालने का प्लान बनाता है और जूलियट को इसमें फंसा देता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।